फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mega block of electricity today, there will be no power here

Panipat News: बिजली का मेगा ब्लॉक आज, यहां रहेगी बत्ती गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Mega block of electricity today, there will be no power here
पानीपत। बिजली निगम की ओर से रविवार को अवकाश के दिन दस सब स्टेशन के 50 से ज्यादा फीडरों पर मरम्मत का काम चलेगा। जिससे 11 केवी के फीडरों पर बिजली कट का परमिट लिया गया है। इसमें 132 केवी सब स्टेशन बिहाेली में ट्रांसफार्मर-1 पर रविवार सुबह 11 से दाेपहर तीन बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा।
विज्ञापन

इससे 11 केवी के बिहाेली, गढ़ी छाजू, ताजपुर, पसीना, मतराैली, जाेरासी, भापरा, सिंबला, पसीना, मछराैली, 33 केवी इंडस्ट्री कपूर, 11 केवी निजी इंडस्ट्री फीडर पसीना इंडस्ट्री व राजबीर हेचरी की बिजली सप्लाई चार घंटे तक बंद रहेगी। 33 केवी गाेहाना राेड से जुड़े 11 केवी के जीटी राेड, महावीर काॅलाेनी, संजय चाैक, रेलवे राेड, रामलाल चाैक, असंध राेड, सेक्टर-11-12 व एनएचबीसी समेत आसपास की बिजली सुबह 7 से 10 बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

132 केवी सब स्टेशन छाजपुर से जुड़े 11 केवी के गाेल्डन, अभिटेक्स, मित्तल, राम कृष्णा, कटारिया फार्म, गांव अधमी, बापाैली, सिंबला, गाेला, जलमाना, संजाैली, भलाैर, मिर्जापुर व जाेगपुरा की बिजली सुबह 8 से 11 बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 में ट्रांसफार्मर-1 पर सुबह 8 से 10 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दाैरान 11 केवी इंडस्ट्री फीडर संजय अस्पताल, वर्धमान, जेआर खन्ना, शिवानी, रावेरा, हैंड फेब, सेक्टर-29 पार्ट-1 व निंबरी इंडस्ट्री की बिजली बंद रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 में ट्रांसफार्मर-6 पर सुबह 10:15 से दाेपहर 12:15 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। इस दाैरान 11 केवी इंडस्ट्री फीडर हिमसागर, गाबा टेक्स, साई राम, ओम टेक्सटाइल, गाेल्डन, शिवशरनम, ग्राेवर व सुरेश सिंगला की बिजली बंद रहेगी। 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 पार्ट-1 से जुड़े 11 केवी इंडस्ट्री फीडर एसटीपी, हुडा, सेक्टर-25, आनंद इंटरनेशनल, अजय आनंद, महादेव, राज ओवरसीज, सेक्टर-25 पार्ट में जिम खाना क्लब एरिया, सेक्टर-29 बाइपास एरिया, ऊझा राेड एरिया और आसपास की बिजली सुबह 7 से 10 बजे बंद रहेगी।
400 केवी सब स्टेशन बीबीएमबी से जुड़े गांव नारायणा, डाेढ़पुर, मनाना, ग्वालड़ा, 11 केवी इंडस्ट्री फीडर शिव व एमआईटीसी की बिजली सुबह 9 से 11 बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी इसराना में ट्रांसफार्मर-2 सुबह 7 से 8:30 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा।

इस दाैरान 33 केवी इंडस्ट्री ग्रासीम, इसराना, बिजावा, शाहपुर, पलड़ी, शाहपुर, 11 केवी इंडस्ट्री फीडर वाटर सप्लाई, युधवीर हेचरी व आसपास की बिजली सुबह 7 से 8:30 बजे तक बंद रहेगी। इसी में ट्रांसफार्मर-3 पर सुबह 8:30 से 10 बजे तक मरम्मत कार्य चलने से बुआना लाखु, कैथ, काकाेदा व किसान एपी की बिजली बंद रहेगी। ये जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed