{"_id":"68e01a8be3583faaa5051774","slug":"mayor-made-shopkeepers-aware-about-the-new-gst-rates-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144928-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मेयर ने दुकानदारों को जीएसटी की नई दरों के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मेयर ने दुकानदारों को जीएसटी की नई दरों के बारे में किया जागरूक
Sat, 04 Oct 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड पर दुकानदारों को जीएसटी लाभ के बारे में जानकारी देती मेयर कोमल सैनी। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मेयर कोमल सैनी ने शुक्रवार को रेलवे रोड पर दुकानदारों, व्यापारियों और आमजन के साथ जीएसटी की नई दरों पर चर्चा की। उन्होंने लागू होने पर जनसंपर्क कर चर्चा की और इससे मिलने वाले लाभों को उनके साथ साझा किया। सभी दुकानदारों, व्यापारियों व आम लोगों ने जीएसटी छूट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे त्योहारों के इस सीजन में उन्हें काफी राहत मिलेगी। मेयर कोमल सैनी ने सभी व्यापारियों व दुकानदारों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने व आम जन से स्वदेशी सामान खरीदने का आग्रह भी किया।
मेयर कोमल सैनी ने कहा कि नई जीएसटी दरें केवल आंकड़ों का परिवर्तन भर नहीं हैं, बल्कि यह आमजन व कृषकों के जीवन में वास्तविक राहत और सकारात्मक प्रभाव लाती हैं। आवश्यक वस्तुएं अब अधिक किफायती होंगी व दैनिक उपयोग की सामग्रियों पर होने वाला व्यय भी घटेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जीएसटी व्यवस्था को और अधिक सरल व सुगम बनाया गया है। अब यह केवल दो स्लैब पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक सीमित है। यह सुधार स्पष्ट रूप से झलकता है, जो सरल कर सहज जीवन की भावना को मूर्त रूप देता है। इस मौके पर पार्षद अनिल मदान, रेलवे रोड मार्केट के पदाधिकारी मौजूद रहे।