फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Matalouda was made a municipality

Panipat News: मतलौडा को बनाया नगरपालिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Matalouda was made a municipality
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। मतलौडा ग्राम पंचायत को नगरपालिका बना दिया गया है। यह जिले में तीसरी निकाय होगी। इससे पहले पानीपत निगम और समालखा नगर परिषद हैं। पानीपत नगर परिषद को 2010 को नगर निगम और समालखा नगरपालिका को 2025 में नगर परिषद बनाया गया है। मतलौडा को नगरपालिका बनाने के साथ लोगों को सुविधा दी जाएंगी। इसके साथ ही प्रॉपर्टी समेत दूसरे टैक्स भी लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मतलौडा गांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा की है। इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इससे मतलौडा के लोगों में खुशी है। मतलौडा में मौजूदा समय में हाउसिंग बोर्ड का सेक्टर है। नगरपालिका बनने के बाद मतलौडा में प्रॉपर्टी के रेट भी बढ़ सकते हैं। आजाद सिंह देशवाल और कर्मबीर ने बताया कि मतलौडा में पिछले दिनों महाग्राम योजना के तहत विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके विकास कार्यों की जरूरत महसूस हो रही थी। नगरपालिका का दर्जा मिलने के बाद लोगों पर टैक्स का बोझ तो बढ़ेगा लेकिन इसके साथ शहर की तर्ज पर सुविधा भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी विकास को सुनियोजित तरीके से मिलेगा बढ़ावा : मतलौडा को नगरपालिका का दर्जा मिलने से क्षेत्र में शहरी विकास को सुनियोजित तरीके से बढ़ावा मिलेगा और बुनियादी ढांचा भी मजबूत होगा।

क्षेत्र में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, स्ट्रीट लाइट, पार्कों का विकास, बाजारों का सुंदरीकरण और अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके साथ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। सीएचसी को अस्पताल का दर्जा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed