फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Master Wazir becomes head of retired employees union

Panipat News: मास्टर वजीर बने रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Master Wazir becomes head of retired employees union
पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा राज्य कार्यकारिणी की बैठक छह जनवरी को रोहतक कर्मचारी भवन में की गई। बैठक में चार निर्वाचित पदाधिकारियों राज्य प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान,महासचिव व कोषाध्यक्ष ने 30 दिसंबर को भिवानी मीटिंग में आने वाले 2025 से 2027 स्तर तीन साल के लिए राज्य कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

चुनाव में मास्टर वजीर सिंह को प्रधान चुना गया है। संघ के वरिष्ठ उपप्रधान बलवान सिंह नांदल ने बताया कि छह जनवरी को हुई बैठक में अधिकारियों की सहमति से मांग पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी ब्लाॅकों को नए तीन वर्ष की मेंबरशिप व चंदे की कापी दो दिन के अंदर दे दी जाएगी। अपने नए मेंबर बढ़ाने का अभियान चलाया जाएगा। ताकि आने वाले समय में जिला अग्रणी प्रगति में शामिल हो सके।
विज्ञापन

इसके लिए एक से 15 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 65 वर्ष की आयु में 10 प्रतिशत और 70 वर्ष की आयु में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। मैडिकल चैकप में 3000 रुपये प्रति माह किया जाए और कैशलेश सुविधा दी जाए। 10 वर्ष के बाद कटौती बंद की जाए आदि मुख्य मांगें रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कमेटी में संघ में प्रधान मास्टर वजीर सिंह को, वरिष्ठ उप प्रधान बलवान सिंह नांदल को, महा सचिव रतन कुमार जिंदल को, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल जाखड को, उप महा सचिव कृष्ण शर्मा , ओमप्रकाश सैनी, छज्जू राम नैन, यूएम खान, गुलाब सिंह, निर्मला देवी, सूरज कौर, आशा शर्मा को उप प्रधान चुना गया। कृपाल सिंह, मान सिंह, जोत सिंह, रामनिवास सैनी को सचिव चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed