फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Masons were murdered by his neighbor, CCTV cameras revealed

राजमिस्त्री की हत्या उसी के पड़ोसी ने की थी, सीसीटीवी कैमरों से खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Masons were murdered by his neighbor, CCTV cameras revealed
बलजीत नगर में कमरे में एक सप्ताह पहले हुई राजमिस्त्री की हत्या का शक उसके पड़ोसी पर हो गया। एक सप्ताह बाद पुलिस को फैक्टरी की सीसीटीवी फुटेज मिली है। फुटेज में राजमिस्त्री की मौत वाली रात पड़ोसी उसके कमरे में कई बार आते और जाते दिखाई दे रहा है। राजमिस्त्री की मौत के अगले दिन ही पड़ोसी कमरा खाली कर वहां से फरार हो गया था। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कवाल, मुज्जफरनगर निवासी किरणपाल ने बताया कि वह हाल में धूपसिंह नगर में किराए पर रहता है। उसकी पत्नी का मामा गांव सोहना, मेरठ निवासी वीरपाल उर्फ वीरपाली दो साल से बलजीत नगर गली नंबर छह में किराए के कमरे में रहता था। वह पेशे से राजमिस्त्री था। 11 अक्तूबर की शाम चार बजे वह वीरपाल के कमरे पर गया था। वहां वीरपाल के साथ वाले कमरे में रहने वाला गांव बरवाला, जिला मुज्जफरनगर निवासी अनुज वहां मिला। अनुज उससे बात करने लगा। अनुज के जाने के बाद वीरपाल ने बताया था कि अनुज अच्छा लड़का नहीं है, वह अक्सर उसके साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता रहता है। बातचीत के बाद रात आठ बजे वह वीरपाल के कमरे से चला गया था। अगले दिन वो वीरपाल के कमरे पर गया तो वहां ताला लगा मिला। उसने वीरपाल को कॉल की लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अनुज के कमरे पर भी ताला लगा मिला।
विज्ञापन

वीरपाल के बारे में मकान मालकिन से पूछा उसने कहा कि उसे वीरपाल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 14 अक्तूबर को मकान मालकिन ने उसे कॉल कर कमरे पर बुलाया। वो वीरपाल के कमरे पर पहुंचा तो उसके कमरे से दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने ताला तोड़कर देखा तो वीरपाल का शव पड़ा मिला। उस वक्त उन्हें किसी पर शक नहीं था इसलिए शिकायत नहीं दी थी। अब सीसीटीवी कैमरों में अनुज उसके कमरे में आता दिखाई दे रहा है। इसलिए उन्हें शक है कि वारदात को अंजाम अनुज ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को जल्द पकड़ेंगे : एसएचओ
पुलिस ने मामले में आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसकी धरपकड़ जारी है। आरोपी को जल्द पकड़ लेंगे।
-महिपाल, एसएचओ चांदनी बाग पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed