फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Masked miscreants who came to get barfi looted 12 thousand on the strength of pistol

बर्फी लेने आए नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटे 12 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Masked miscreants who came to get barfi looted 12 thousand on the strength of pistol
पानीपत। सीसीटीवी में कैद बदमाश। - फोटो : Panipat
पानीपत। गांव सिवाह अड्डे पर मिठाई की दुकान पर बर्फी लेने के बहाने दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 12 हजार रुपये लूट लिए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो रखी है।
विज्ञापन

गांव समालखा निवासी राजेश गौतम ने बताया कि गांव सिवाह के मेन अड्डे पर श्रीबाला जी स्वीट्स के नाम से दुकान है। 22 सितंबर की रात 9:20 बजे घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवक आए और बर्फी मांगी। बर्फी देने के बाद एक बदमाश ने 500 रुपये का नोट दिया और दूसरे बदमाश बाहर जाकर बाइक स्टार्ट कर ली। बचे हुए पैसे निकालकर देने के दौरान बदमाश गल्ले के पास आया और उस पर पिस्टल तान दी। वह दुकान से निकलकर जाने लगा तो बदमाश ने उसका हाथ पकड़ लिया, लेकिन वह धक्का देकर सामने करियाणा की दुकान पर पहुंच गए। गल्ले से 12 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। राजेश ने बताया कि वह अपने भाई अजय के साथ दुकान संभालते हैं। वारदात के वक्त भाई नहीं था। शुक्रवार को सेक्टर-29 थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो रखी है।
विज्ञापन

तीन बदमाशों ने युवक से लूटे 10 हजार रुपये
गांव नांगलखेड़ी निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अगस्त को वह ऑटो में बैठकर कोर्ट से घर जा रहा था। ऑटो में पहले से ही तीन युवक बैठे थे। जीटी रोड पर निर्माण कार्य चलने की वजह से सेक्टर-25 के पास मार्ग बंद किया गया है। ऑटो चालक उसे सेक्टर-29 तरफ से ऑटो को ले गया, जहां प्लाट नंबर-130 के आगे ऑटो में बैठे युवकों ने उसे जबरन ऑटो से उतार लिया और ऑटो चालक मौके से चला गया। युवकों ने उससे फोन और 10 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दोनों मामलों में पीड़ित युवकों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस की टीम मामलों की जांच में जुट गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed