फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married woman found hanging in house in Tej Colony

Panipat News: तेज कॉलोनी में विवाहिता घर में फंदे पर लटकी मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging in house in Tej Colony
पानीपत। तहसील कैंप की तेज काॅलाेनी में विवाहिता काजल (28) दिवाली के अगले दिन कमरे में फंदे पर लटकी मिली हैं। वे एक कंपनी में अकाउंटेंट थी और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। मायका पक्ष ने उनकी हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मायका और ससुरालियों में जिला नागरिक अस्पताल में जमकर कहासुनी हुई और बात हाथापाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन

तहसील कैंप थाना पुलिस ने पति और सास-ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहसील कैंप की कृष्णनगर कॉलोनी के मदनलाल ने पुलिस को बताया कि उसने 14 फरवरी 2023 काे अपनी बेटी काजल की शादी तेज काॅलाेनी निवासी विपिन के साथ की थी। विपिन एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

उनकी बेटी एक कंपनी में अकाउंटेंट हैं। उन्होंने काजल की शादी में हर सामान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कि दामाद विपिन, ससुर सतीश और सास पूनम कम दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। काजल ने इस बारे में कई बार उनको बताया। उन्हाेंने ससुरालियों से बात की। वे हर बार मान जाते थे। वे अब साेफा, बेड व अन्य फर्नीचर की मांग कर रहे थे। काजल दो दिन पहले ही मायका से खुशीपूर्वक गई थी। उनके पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे फोन आया। उन्होंने जल्दी घर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे तेज कॉलोनी में पहुंचे तो काजल कमरे में चुन्नी से फंदे पर लटकी मिली। वहीं परिजनों ने उनकी हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने उनके पति, ससुर व सास पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

अस्पताल में दोनों पक्ष भिड़े : पुलिस ने काजल का शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मायका और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल में पहुंच गए। यहां दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी हाथापाई में बदल गई। मायका पक्ष के एक युवक ने ईंट उठाकर ससुराल पक्ष पर फेंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed