फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Marketing manager's wife absconded with jewelry after 16 days of marriage

Panipat News: मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी शादी के 16 दिन बाद गहने लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Marketing manager's wife absconded with jewelry after 16 days of marriage
पानीपत। मॉडल टाउन से लगे शांति नगर निवासी एक मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी शादी के 16 दिन बाद ही घर से सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। विवाहिता उस समय फरार हुई, जब घर में कोई नहीं था। मैनेजर ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। मैनेजर ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। पुलिस नव विवाहिता की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में शांति नगर निवासी एक युवक ने बताया कि वह एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर का काम करता है। उसकी शादी 12 मई 2023 को निकिता चौधरी से हुई थी। निकिता बी.कॉम पास है। वह 27 मई की शाम करीब चार बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई। अचानक उसके लापता होने के बाद से परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश की। उसके मायके में भी पूछताछ की गई, मगर वह वहां भी नहीं पहुंची। आरोप है कि वह अपने साथ घर से पांच लाख के आभूषण और नकदी भी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed