{"_id":"5f8360128ebc3e1a231f014c","slug":"market-leaders-clashed-in-the-name-of-chowk-panipat-news-knl47224012","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक के नामकरण पर भिड़े बाजार प्रधान, दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक के नामकरण पर भिड़े बाजार प्रधान, दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन
सलारंगज गेट से आगे दादा-पोता मार्केट के साथ वाले चौक के नाम पर संयुक्त व्यापार मंडल और संयुक्त व्यापार मंडल समिति के बाजार प्रधान शनिवार की रात भिड़ गए। मारपीट और गालीगलौच की नौबत आ गई। बीच चौराहे पर करीब दो घंटे तक हंगामा चला। संयुक्त व्यापार मंडल चौक का नाम विजय चौक रखता चाहता है, जिसका बोर्ड वह चौक पर लगा रहा था। इसकी भनक लगते ही मंडल समिति के प्रधान भी वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव कर मामला किसी तरह शांत कराया। रविवार की सुबह संयुक्त व्यापार मंडल समिति के प्रधान एवं पदाधिकारियों ने पुलिस को संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान के खिलाफ शिकायत दी। बाजार प्रधान और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामला शनिवार की रात करीब 12 बजे का है। संयुक्त व्यापार मंडल समिति के प्रधान हरबंस लाल खुराना ने आरोप लगाया कि संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान विजय कक्कड़ और उनके साथ कई अन्य बाजार प्रधान रात को चौक पर विजय चौक का बोर्ड लगा रहे थे, जबकि इस बोर्ड को नगर निगम की ओर से हटाया जा चुका है। इस बोर्ड के बारे में सीएम विंडो पर शिकायत की थी, जिसके बाद निगम ने कार्रवाई करते हुए बोर्ड हटाया था। अब इस बोर्ड को दोबारा लगाने की कोशिश की जा रही थी। बोर्ड लगाने से रोकने का प्रयास करने पर मारपीट की गई। जिसकी शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सदन की बैठक में पास हुआ है विजय चौक का नाम: विजय कक्कड़
संयुक्त व्यापार मंडल के बाजार प्रधान विजय कक्कड़ ने कहा कि उन्होंने नगर निगम सदन की बैठक में चौक के नाम को पास करवाया है। इस पर सहमति बनने के बाद ही चौक का नामांकरण किया जा रहा है। बोर्ड फुटपाथ पर लगाया जा रहा है, जोकि नगर निगम की जमीन हैं, जहां पहले से ही स्ट्रीट लाइट, पेड़ तक लगे हैं। इससे किसी को कोई परेशानी नहीं है। शनिवार की रात को नगर निगम कर्मचारी बोर्ड लगाने पहुंचे तो संयुक्त व्यापार मंडल समिति के बाजार प्रधान हरबंस लाल खुराना ने अन्य बाजार प्रधानों के साथ इसका विरोध किया, जो बिलकुल गलत है।
विज्ञापन
शहीद सुखदेव रखा जाना है चौक का नाम: सुरेश बवेजा
संयुक्त व्यापार मंडल समिति के बाजार प्रधान सुरेश बवेजा ने बताया कि हाउस में जो मुद्दा पास हुआ है, उसमेें इस चौक का नाम शहीद सुखेदव के नाम पर रखा जाना था, लेकिन इसे व्यक्तिगत कारणों के चलते बाजार प्रधान के नाम पर रखा जा रहा है, जोकि बिल्कुल गलत है।
इनके नाम दी शिकायत
मंडल समिति पक्ष के बाजार प्रधानों ने पुलिस को बाजार प्रधान विजय कक्कड़, उनके भाई और दर्शन वाधवा समेत 10 से 12 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। समिति पक्ष के प्रधानों ने आरोप लगाया कि अब पुलिस भी विधायक के दबाव में आकर उक्त बाजार प्रधानों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
दोनों पक्षों में सुलाह कराने के लिए कुछ बजार प्रधान पहुंचे विधायक के दरबार
दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाने के प्रयास भी तेज हो गए हैं। कुछ बाजार प्रधान विधायक विज के पास भी पहुंचे, हालांकि रविवार देर शाम तक भी बैठकों और फोन पर वार्तालाप का दौर चलता रहा लेकिन विवाद शांत नहीं हो सका। हालांकि पुलिस ने बताया कि बाजार प्रधानों ने शिकायत देते हुए दो दिन का वक्त लिया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।