फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Many trains coming from Punjab were delayed and canceled

Panipat News: पंजाब से आने वाली कई ट्रेनें देरी से आईं हुईं रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Many trains coming from Punjab were delayed and canceled
पानीपत। किसानों के पंजाब में रेल लाइन रोकने के बाद कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची और कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। श्रीनगर शिरडी एक्सप्रेस को रद्द किया गया, जबकि शान-ए-पंजाब समेत आधा दर्जन ट्रेन अपने निर्धारित समय की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस को ट्रैक बाधित के चलते अपने निर्धारित समय से नौ घंटे की देरी से पहुंची। शान-ए-पंजाब को लुधियाना रेलवे स्टेशन से चला गया।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह के समय पंजाब की तरफ से आने वाली सभी ट्रेन सुचारु रूप से चली। किसानों ने दोपहर करीब 12 बजे राजपुरा रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर बैठ गए। रेलवे ने इस रूट की सभी ट्रेनों काे जहां का तहां रोक दिया। अमृतसर से सायं चार बजे चलकर दिल्ली पहुंचने वाली शान-ए-पंजाब ट्रेन को पहले रद्द कर दिया गया। किसानों के ट्रैक से हटने के बाद लुधियाना रेलवे स्टेशन से चलाया गया। यह ट्रेन यहां से करीब आधे घंटे देरी से चली। पानीपत रेलवे स्टेशन पर रात करीब पौने नौ बजे आती है। इसके अलावा सचखंड एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से पहुंची। श्रीनगर शिरडी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


बॉक्स
बस रूट पहले से ही प्रभावित होने पर यात्री परेशान
शंभू बॉर्डर पर किसानों के जमा होने से वाहनों को डायवर्ट किया गया है। रोडवेज डिपो ने पंजाब व कटरा रूट को पहले ही बंद कर रखा है। दूसरे डिपो की भी बसें अपेक्षाकृत नहीं चल रही हैं। यात्रियों ने ट्रेनों का सहारा लिया था, लेकिन बुधवार और वीरवार को लगातार दो दिन कई ट्रेन रद्द रही। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाटल रोड निवासी नीरज व चांद ने बताया कि उनकी कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मोबाइल की दुकान है। वे शाम को कुरुक्षेत्र से शान-ए-पंजाब ट्रेन में आते हैं। वीरवार को शान-ए-पंजाब ट्रेन को पहले रद्द दिखाया जा रहा था। वे इससे पहले की ट्रेन में चलने को तैयार हो गए थे। शान-ए-पंजाब ट्रेन को फिर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed