फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Manohar Lal welcomed with fireworks

Panipat News: मनोहर लाल का आतिशबाजी से किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal welcomed with fireworks
पानीपत। पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने रविवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा के गांवों में रोड शो किया। उन्होंने जीटी रोड गुरुनानकपुर मंडी (बाबरपुर) से सुबह सात बजे रोड शो शुरू किया। वे शिमला मौलाना, चंदौली, खोतपुरा, गढ़ सरनाई, पल्हेड़ी, बराना, बाबैल, राजाखेड़ी, मोहाली, निंबरी व उग्राखेड़ी होते हुए रिसालू पहुंचे। उनका पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा की ससुराल खोतपुरा में आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हे मिलाई राशि दी गई। इस पर मनोहर लाल ने कहा कि इस राशि को गांव के सामूहिक कार्य पर खर्च कर लें, लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि यह तो आपकी मिलाई की राशि है। जिसे कहीं और खर्च नहीं किया जा सकता। यह तो आपको रखनी ही पड़ेगी। मनोहर लाल ने कहा कि पहले विधायक महिपाल ढांडा उन्हें इस गांव में लेकर आए थे, आज मैं हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री महिपाल ढांडा के साथ आया हूं। उन्होंने कहा कि देश में विकास की गाड़ी का पहिया इसी प्रकार घूमता रहेगा। इसके लिए केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है। इस दौरान पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, विजय जैन, अवतार सिंह शास्त्री, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी व अर्जुन शर्मा उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed