फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Manohar and Bhupinder Hooda face to face on the land of Panipat

सियासत: पूर्व सीएम बोले- 75 पार के नारे की निकली हवा, सीएम बोले- हुड्डा पिछली बातों को छोड़ आगे की सोचें

Tue, 11 Apr 2023 02:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 02:38 AM IST
सार

पानीपत की धरा पर मनोहर और भूपेंद्र के सियासी तीर चले। दोनों ने एक दूसरे पर सियासी हमला बोला। पानीपत पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उसी भाषा में हुड्डा को जवाब दिया। 

विज्ञापन
Manohar and Bhupinder Hooda face to face on the land of Panipat
भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनोहर लाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पानीपत की धरती पर सोमवार को आमने-सामने दिखे। पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनाज मंडी में आढ़तियों और किसानों से बात कर गठबंधन सरकार पर हमला बोला। इसके दो घंटे बाद पानीपत पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उसी भाषा में हुड्डा को जवाब दिया। उन्होंने बीती ताहि बिसार दे की नसीहत देते हुए कहा कि हुड्डा पिछली बातों को छोड़कर आगे की बात करें।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर बाद करीब एक बजे पानीपत और समालखा अनाज मंडी में पहुंचे थे। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोपहर बाद करीब तीन बजे अंसल स्थित जैन स्थानक में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां 147 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग दिए गए और 69वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


75 पार के नारे की निकली, गठबंधन भी फेल : हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय समालखा और पानीपत अनाज मंडी में पहुंचे थे। उन्होंने यहां किसानों व आढ़तियों से बात की। कहा कि भाजपा ने 2019 के चुनाव में प्रदेश में 75 पार का नारा दिया था, लेकिन गठबंधन करने को मजबूर हो गए। अब प्रदेश में गठबंधन सरकार भी फेल साबित हुई है। हर रोज धरने और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान आज मंडियों में परेशान है और बारिश के बाद अब तक गिरदावरी नहीं की गई, जबकि किसान गेहूं कटाई करने लगा है। सरकार किसानों व आढ़तियों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा पिछली बातों को छोड़ आगे की सोचें : मनोहर
पूर्व सीएम हुड्डा की ओर से 75 पार के नारे और गठबंधन सरकार पर उठाए गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध ले। उन्होंने कहा कि हुड्डा पिछली बातों को छोड़कर आगे आने वाले चुनाव की सोच लें।

उन्होंने कहा कि बारिश के चलते अभी मंडी में पर्याप्त गेहूं नहीं आ रहा है, जो गेहूं पहुंचा है उसमें नमी है। इसे जांच कर खरीद की जा रही है। सरकार ने लस्टर लॉस और टूटे दाने में छूट दी है। सभी तहसीलदारों को स्पेशल गिरदावरी के भी आदेश दिए थे। इसके बाद फिर बारिश हो गई।


अब फिर गिरदावरी पूरी करने के आदेश दिए हैं। कंप्यूटर ट्रेंड युवाओं से पांच-पांच सौ एकड़ की गिरदावरी कराई जाएगी। किसान अपना रजिस्ट्रेशन कराकर तहसीलदार को कहकर अपनी गिरदावरी करा लें। उन्होंने खिलाड़ी स्वीटी बूरा की ओर से पूर्व सीएम के समर्थन में बात कहने के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed