फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   man who stopped to eat golgappas with his wife crushed by a car and died in panipat

आखिरी गोलगप्पे: पत्नी संग पति ले रहा था स्वाद का आनंद, पीछे से भागती हुई आई 'मौत', तड़प-तड़पकर गई जान

Mon, 20 Jan 2025 07:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना (पानीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना (पानीपत) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 20 Jan 2025 07:06 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत स्थित डाहर गांव के बस स्टॉप के पास तेज रफ्तार कार ने पत्नी के साथ गोलगप्पे खाने रुके व्यक्ति को कुचल दिया।

विज्ञापन
man who stopped to eat golgappas with his wife crushed by a car and died in panipat
गोलगप्पे खा रहे शख्स को कार ने कुचला - फोटो : adobe stock

विस्तार

हरियाणा के पानीपत स्थित डाहर गांव के बस स्टॉप के पास तेज रफ्तार कार ने पत्नी के साथ गोलगप्पे खाने रुके व्यक्ति को कुचल दिया। घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक भाग निकला। 

विज्ञापन

मरने वाले की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पीपरिया कप्तान गांव निवासी सुमित कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला है कि सुमित पत्नी रागिनी देवी के साथ डाहर गांव में कई साल से किराए के घर में रहता था। वह पानीपत में एक फैक्ट्ररी में काम करता था। रविवार को वह पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर पानीपत आया था। रात करीबन साढ़े नौ बजे वह मोटरसाइकिल से वापस गांव डाहर पहुंचा था। 

विज्ञापन

गांव के बस स्टैंड पर वह पत्नी के साथ गोलगप्पे खाने के लिए रुका था। जैसे ही सुमित मोटरसाइकिल रोककर नीचे उतरने लगा इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। रागिनी घायल सुमित को राहगीरों की मदद से निजी मेडिकल कॉलेज में ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed