फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Major discrepancy in crop survey: Locations of 30 Panipat villages found in Egypt.

क्रॉप सर्वे में बड़ी गड़बड़ी : पानीपत के 30 गांवों की लोकेशन मिस्र देश में मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Major discrepancy in crop survey: Locations of 30 Panipat villages found in Egypt.
पानीपत। सरकार द्वारा पारदर्शी ढंग से फसलों का ब्योरा दर्ज करने के उद्देश्य से शुरू किए गए डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) ऐप में एक बड़ी तकनीकी खामी उजागर हुई है। मतलौडा तहसील के 36 गांवों में से 30 गांवों का राजस्व रिकॉर्ड गलत जियो-रेफरेंसिंग के कारण देश से बाहर यानी मिस्र (इजिप्ट) में दिखाया जा रहा है। इस गंभीर लापरवाही का खुलासा तब हुआ जब तहसीलदार मतलौडा, कानूनगो, पटवारियों और डीसीएस मास्टर ट्रेनर्स के साथ भंडारी व उरलाना खुर्द गांव में मौके पर सर्वे करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

तहसीलदार मतलौडा ने उपायुक्त को आधिकारिक रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि जब पटवारियों के मोबाइल में मौजूद ऐप के जरिए खसरा नंबरों की लोकेशन खोली तो पता चला कि सर्वे का काम सुचारू रूप से चलना पूरी तरह असंभव है। जांच में पाया गया कि तहसील के रेरकलां, धर्मगढ़, शेरा, शादीपुर, जोशी, नारा, अदियाना, मतलौडा, सुताना, खुखराना, खांडा, बाल जाटान, अलूरा, उरलाना कलां व उरलाना खुर्द समेत 30 गांवों की मैपिंग ऐप में भारत के बजाय इजिप्ट देश में सेट हो गई है।
विज्ञापन



बॉक्स
लोड डेटा में गलती सुधारने या डिलीट करने का विकल्प नहीं
रिपोर्ट में डीसीएस ऐप से जुड़ी 12 मुख्य समस्याओं को प्रमुखता से दर्ज किया गया है। इनमें कमजोर मोबाइल नेटवर्क, धुंधली सीमाएं और खेतों में पानी भरा होने के कारण जीपीएस लोकेशन से मैच करना बेहद मुश्किल हो रहा है। किसान के लगातार 10 खसरा नंबरों में एक ही फसल (जैसे धान या गन्ना) होने पर भी हर खसरे का डेटा अलग से भरना पड़ता है। इसके अलावा एक बार अपलोड हुए डेटा में गलती सुधारने या डिलीट करने का कोई विकल्प मौजूद नहीं है। फोटो खींचते समय ऐप बार-बार लाइटिंग इम्बैलेंस का एरर दिखाता है। इसके अलावा, फील्ड स्टाफ के पास लो-ग्रेड मोबाइल फोन होने से कम बैटरी और नेटवर्क के कारण ऐप ठीक से नहीं चल पा रहा है। गन्ने और ज्वार जैसी लंबी फसलों के बीच जीपीएस लोकेशन पॉइंट तक पहुंचने के चक्कर में कर्मचारियों को जहरीले सांप, नेवले और आवारा नीलगायों के हमले का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
मतलौडा तहसील के 30 गांव की लोकेशन देश से बाहर मिस्र देश में दिखा रहा है। इसकी सूची संलग्न कर उच्चाधिकारियों के माध्यम से निदेशालय को भेजी गई है। धरातल पर शत-प्रतिशत सटीक क्रॉप सर्वे करने के लिए इन कमियों को दूर करना जरूरी है। इसके बिना यह संभव नहीं हो पाएगा।

नवदीप नैन, एसडीएम, इसराना-पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed