फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Main accused of honey trapping businessman and cheating him of jewellery arrested

Panipat News: कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर गहने ठगने की मुख्य आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
Main accused of honey trapping businessman and cheating him of jewellery arrested
पानीपत। रोहतक के कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये के गहने ठगने के मामले में मुख्य आरोपी मुस्कान को सीआईए-3 की टीम ने शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआई-3 प्रभारी विजय ने बताया कि 23 दिसंबर को रोहतक के कारोबारी ने चांदनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनकी पहचान इंस्टाग्राम पर मुस्कान नाम की एक युवती से हुई थी। युवती ने उसे अपनी बातों में फंसाकर हरिद्वार चलने को कहा। जब वह पानीपत पहुंचे तो रात को संजय चौक स्थित एक होटल में रुके थे। जहां पर युवतियों ने शराब पी और उसे कोल्ड डि्रंक में नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे वह बेहोश हो गया था। आरोपी महिला उसके पास से करीब 15 लाख रुपये के गहने ले गई थी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले पुलिस ने रोहतक की ही एक युवती कनिष्क को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया था कि पूरी साजिश मुस्कान ने रची थी। पुलिस ने शनिवार को मुस्कान को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed