फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mahatma Gandhi Rural Settlement is struggling with electricity, water and unpaved streets

Panipat News: बिजली-पानी और कच्ची गलियों से जूझ रही महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Rural Settlement is struggling with electricity, water and unpaved streets
झांबा की महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में पानी की समस्या से परेशान महिलाएं।
सनौली। झांबा गांव स्थित महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में बिजली, पेयजल और कच्ची गलियों की समस्या से परेशान बस्तीवासियों में प्रशासन के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि कई बार जिला उपायुक्त, एसडीएम समालखा, बीडीपीओ सनौली समेत जनप्रतिनिधियों को मांगपत्र देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। बस्तीवासियों सतपाल, राजेश, रविंद्र, महाबीर, राजपाल, सुरेश और महिलाओं संतोष, बिमला, नीलम, सुमन, चंदा, रेखा, बबली व पिंकी ने बताया कि पेयजल की सुविधा न होने के कारण उन्हें खेतों से पानी लाना पड़ता है। साथ ही बस्ती की सभी गलियां कच्ची पड़ी हैं और बिजली की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि महेश कुमार व एसईपीओ नरेश कुमार ने कहा कि पंचायत व उच्चाधिकारियों से समन्वय कर बस्तीवासियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed