{"_id":"68be01e54b7835b0710107d4","slug":"mahapanchayat-to-be-held-in-fatehpur-postponed-gulab-panipat-news-c-245-1-kht1007-137499-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में आयोजित होने वाली महापंचायत स्थगित : गुलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में आयोजित होने वाली महापंचायत स्थगित : गुलाब
Mon, 08 Sep 2025 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 08 Sep 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
ढांड। अमेरिका में कौल निवासी विकास की मौत के सिलसिले में न्याय की मांग को लेकर चल रही पंचायतों का दौरा जारी है। रविवार को इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पूर्व सरपंच गुलाब कौल ने बताया कि रविवार को समस्त कौल निवासी बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार फतेहपुर पुंडरी में महापंचायत में शामिल होना था, लेकिन फतेहपुर पुंडरी पंचायत की ओर से उन्हें आग्रह किया गया है कि जब तक विकास का पार्थिव शरीर भारत नहीं आता और उसका अंतिम संस्कार नहीं होता तब तक किसी प्रकार की पंचायत आयोजित न की जाए।
उसने बताया कि इससे पूर्व कौल ग्राम पंचायत द्वारा फतेहपुर में आरोपी सोनू के परिजनों पर पंचायत करके विकास के परिवार को न्याय की गुहार लगाई थी। इसमें विकास के पार्थिव शरीर को भारत में पहुंचने की प्रक्रिया में सहयोग करना, विकास की लड़की को उसकी दादी के सुपुर्द करना, अमेरिका जाने के लिए 80 लाख रुपये खर्च की राशि की व्यवस्था करने सहित बातें रखी थी। जिनमें से आरोपी सोनू के परिजनों द्वारा मृतक विकास की पत्नी से दो बातों पर सहमति पत्र जारी करवा दिया है।
पूर्व सरपंच ने कहा कि आज पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आरोपी सोनू के परिजनों द्वारा दो बातों पर सहयोग किया जाने से आज की महापंचायत को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब मृतक विकास के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए पंचायत की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मृतक विकास के अंतिम संस्कार के बाद फतेहपुर पुंडरी में महापंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक विकास के परिजनों को हर हालत में न्याय दिलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -