फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Made the congregation happy by chanting Baba's name

Panipat News: बाबा नाम का कीर्तन कर संगत को किया निहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Made the congregation happy by chanting Baba's name
पानीपत। जीटी रोड स्थित डेरा बाबा जोध सचियार गुरुद्वारा में वैसाखी पर्व पर तीन दिवसीय सालाना सत्संग समागम का सोमवार को दूसरा दिन रहा। समागम में देश के कोने-कोने से आकर संगत ने बाबा का आशीर्वाद लिया। दाढ़ी जत्थों द्वारा कीर्तन दरबार में बाबा के नाम का कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा रहे। पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने अपना संदेश भेजा है। समागम शाम सात से शुरू हुआ।
विज्ञापन

समागम में हरिद्वार से श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर शिरोमणि साध्वी माता करुणागिरी, आसन कलां से सतनाम सिंह, मनमोहन सिंह, अमृतसर दरबार साहिब से हजूरी रागी रणजीत सिंह और हरिद्वार से राम तीर्थदास ने कथा और कीर्तन दरबार कर संगत को निहाल किया। डेरा बाबा जोध सचियार के प्रधान सेवादार एवं हांसी से विधायक विनोद भयाना श्री गुरु ग्रंथ साहिब को छत्र छाया में गुलाब के फूलों की वर्षा के साथ दीवान हाल में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अरदास के साथ कीर्तन का शुभारंभ हुआ। कथा एवं कीर्तन दरबार में दूर-दराज के रागी जत्थे पहुंचे और बाबा की कथा का गान किया। दाढ़ी जत्थों द्वारा कीर्तन दरबार में बाबा के नाम का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। हजूरी रागी कंवलजीत सिंह, सिरसा से लवप्रीत सिंह, पानीपत से सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी ने बाबा की कथा सुनाई और संगत को बाबा के जीवन संघर्ष से अवगत कराया। श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर शिरोमणि साध्वी माता करुणागिरी ने बाबा की कथा का गान किया और गुरबाणी की।

समागम के दौरान पूरा दिन गुरुद्वारा में अटूट लंगर बरताया गया। विनोद भयाना ने बताया कि यह लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। विदेशों में रहने वाले भारतीय भी इस मौके पर यहां पर पहुंचते हैं। पाकिस्तान से आने के बाद उनके पूर्वजों ने यहां पर डेरे की स्थापना की थी। इस अवसर पर महासचिव सुरजीत सिंह भयाना, हैफेड के प्रशासक नरेंद्र भयाना, सह-सचिव राकेश भयाना, रविंदर भयाना,पूर्व प्रधान सुनील भयाना, नरेंद्र भयाना हांसी वाले, जसपाल भयाना, कमल भयाना, अरविंद भयाना, मदन भयाना,वेद बठला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed