{"_id":"6636b212d9164e3c8e0778c4","slug":"made-relations-under-the-pretense-of-love-and-then-distanced-himself-from-the-girl-panipat-news-c-244-1-pnp1004-117774-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रेम का ढोंग कर बनाए संबंध फिर किया युवती से किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रेम का ढोंग कर बनाए संबंध फिर किया युवती से किनारा
विज्ञापन
पानीपत। युवती संग प्रेम प्रसंग के बाद शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए और फिर उससे किनारा कर लिया। जब पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई और दुराचार का केस दर्ज कराया तो आरोपी युवक ने जेल जाने के डर से मंदिर में शादी कर ली। इस पर युवती की ओर से पुलिस में शपथपत्र देकर शिकायत वापस ले ली गई। इसके बाद अब युवक दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है। इस आशय की शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से पीलीभीत यूपी की निवासी है। पानीपत के कपिल से करीब तीन साल पहले 2021 में उसकी जान पहचान हुई थी। तब से वे एक दूसरे से प्यार करने लगे। इस दौरान कपिल ने शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया।
इस पर उसने सेक्टर-29 थाने में शिकायत दी जिस पर पुलिस ने 18 अगस्त 2023 को मुकदमा दर्ज कर लिया। करीब एक माह बाद जेल जाने के डर से आरोपी कपिल ने 29 सितंबर 2023 को गौरी शंकर मंदिर में शादी कर ली। जिस पर उसने पुलिस को मुकदमा खारिज करवाने के लिए एक शपथ पत्र दिया और केस खारिज हो गया। आरोप है कि शादी के बाद से कपिल उसे प्रताड़ित करने लगा। 12 अक्टूबर 2023 को रात के 11:00 बजे कपिल शराब के नशे में धुत होकर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने कहा कि सिर्फ मुकदमे से बचने के लिए उसने शादी की है, वरना उसकी शादी तो अमीर घर में होती और दहेज में कार मिलती। फिर आरोपी कपिल ने अपनी मांं के साथ उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर आठ नवंबर 2023 को उसे घर से भी निकाल दिया।
विज्ञापन
वर्जन :
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में दोनों का पहले भी एक मामला है। उस समय महिला ने शिकायत वापस ले ली थी। इसकी जांच की जा रही है।
राकेश, प्रभारी, थाना चांदनी बाग।