{"_id":"67c75f446038bdb2710a5c98","slug":"made-children-aware-about-tree-planting-panipat-news-c-18-1-knl1004-595089-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बच्चों को पौधरोपण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बच्चों को पौधरोपण के प्रति किया जागरूक
Wed, 05 Mar 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए बच्चों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को खंड शिक्षा कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा समेत बीईओ पानीपत बिजेंद्र हुड्डा, डीओसी हरिओम, प्राचार्य सुमेर आदि ने पौधरोपण किया। खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा ने अपने निजी कोष से 21 पाइकस गोल्डन के पेड़ और 100 गुलाबी रंग के फूल लगावाए। बिजेंद्र हुड्डा प्रकृति प्रेमी और पर्यावरण संरक्षक अधिकारी हैं।
डीईओ राकेश बूरा ने बताया कि अब सर्दी का मौसम जा चुका है और गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, जिससे भविष्य में ऑक्सीजन की कमी न हो पाए और हम स्वच्छ और साफ वातावरण में रहकर निरोगी जीवन जी सकें।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि प्रकृति संरक्षण और मौसम का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे और पर्यावरण साफ और स्वच्छ रहे।
कला शिक्षक सुरेंद्र राठी ने बताया कि पानीपत डीओसी हरिओम सामाजिक और पर्यावरण सरंक्षण के लिए काम कर रहे हैं। हम हमेशा इनके साथ पौधारोपण करने में सहयोग करेंगे।
डीओसी हरिओम ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हम जिलेभर को हरा-भरा बनाएंगे और अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे।