Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lord Rama killed Bali and gave Sugreeva his wife and kingdom.

Panipat News: भगवान राम ने बाली का वध कर सुग्रीव को दिलवाई उनकी पत्नी व साम्राज्य

Sun, 28 Sep 2025 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 28 Sep 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama killed Bali and gave Sugreeva his wife and kingdom.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सायंकाल रामलीला लैय्या सभा की ओर से शनिवार को आईबी पीजी कॉलेज में भगवान राम से शबरी का मिलन व सुग्रीव संग्राम का मंचन किया गया। सभा के महामंत्री युधिष्ठिर शर्मा ने बताया कि रविवार को अशोक वाटिका में हनुमान द्वारा सीता की खोज व लंका दहन की लीला दिखाई जाएंगी।
वनों में सीता की तलाश में भगवान राम, लक्ष्मण मतंग ऋषि के आश्रम में पहुंच कर शबरी से मिले। शबरी ने प्रभु राम की आरती व दर्शन कर अपने जीवन को धन्य माना। शबरी ने बेरों का भोग लगाने के बाद वार्ता के राम को पम्पासुर पर्वत का मार्ग बताया। जहां हनुमान संग सुग्रीव पर्वत की गुफा में छिपे हैं। रास्ते में राम के हाथों कबंध राक्षस का वध होता है। इसके बाद ब्राह्मण भेष में राम हनुमान मिलन होता है व सुग्रीव की राम से भेंट होती। दोनों ने वार्ता के मध्य अपनी अपनी विपत्ति बताई।
विज्ञापन

सुग्रीव ने कहा कि मेरी पत्नी रोमा और राजपाठ पर भाई बाली ने कब्जा कर लिया है। मैं अपने साथियों समेत यहां पर्वत की कंदरा में प्राण रक्षा के लिए छिपा हूं। राम ने कहा हम दोनों भाई राम और लक्ष्मण महाराज दशरथ के सुपुत्र हैं। वनवास में लंकेश मेरी पत्नी सीता का अपहरण किया है। दोनों ने अग्नि जला कर मैत्री संधि की। सुग्रीव को आश्वस्त करने के लिए राम ने ताड़ के साथ पेड़ों को एक ही बाण से भेद कर गिरा दिया। तब सुग्रीव बाली से महासंग्राम करते समय घायल होकर राम की शरण आता है कि महाराज आपने अच्छी मित्रता निभाई। राम ने कहा कि शक्ल सूरत ने दोनों भाई एक से होने पर बाण चलाने में गलती से कुछ भी हो सकता था। गले में माला डालकर सुग्रीव की दोबारा बाली से संग्राम में भेजा। तब राम ने छुपकर बाली को बाण मारकर घायल कर दिया। बाली के पूछने पर राम ने कहा कि भाई की पत्नी व साम्राज्य पर बलात कब्जा करने वाले की हत्या करने वाले को कोई पाप नहीं। अंत में सुग्रीव को पत्नी व राजपाठ वापिस मिल जाता है। बाली की मृत्यु हो जाती है और अंगद को युवराज घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी अरुणदास महाराज, परमवीर ढींगरा, जगदीश चराया,दीपक मुखीजा,दुर्गेश शर्मा, सौरव चावला, लक्की अरोड़ा, सुनील मिगलानी, हंसराज कथूरिया, अंशुल शर्मा उपस्थित रहे।




सीता हरण का किया मंचन

पानीपत। सनातन धर्म सभा भीम गोडा मंदिर में रामलीला ड्रामेटिक क्लब की ओर से शनिवार को शूर्पणखा और सीता हरण का मंचन किया गया। इसमें मंच संचालन वेद बांगा और सागर रेवड़ी ने किया। समारोह में मुख्य गायक वेद कमल, ईश जुनेजा, राजकुमार चुघ रहे। विश्व जागृति मिशन के प्रभारी रामनारायण रावल ने बताया कि समारोह में गायकों ने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को नाचने पर विवश कर दिया। उसके बाद रात्रि साढ़े आठ बजे से मंचन किया गया। सीता हरण देखकर दर्शक विचलित हो उठे। इस अवसर पर चेयरमैन ओमप्रकाश रेवड़ी, महासचिव चुन्नी लाल चुघ, कोषाध्यक्ष चुन्नी लाल लखीना उपस्थित रहे।




श्रीराम वनवास का मंचन देख दर्शक भावुक

पानीपत। सनौली रोड स्थित दी हैदराबादी रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब द्वारा शनिवार को राम वनवास का मंचन किया गया। इसमें मुख्यातिथि समाजसेवी रवि जुनेजा, गौरव चोपड़ा, सचिन लखीना रहे। प्रधान कृष्ण लाल जुनेजा ने बताया कि कार्यक्रम में मंच संचालन स्वर्ण सिंह टोनी और पंकज आहूजा ने किया। कार्यक्रम रात्रि साढ़े आठ बजे शुरू हुआ। इसमें राम वनवास देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गई। इस अवसर पर भूषण वधवा, जवाहर जुनेजा, सोहन रेवड़ी, विजय सहगल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed