फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Loans worth over Rs 100 crore sanctioned at PNB MSME Expo

Panipat News: पीएनबी एमएसएमई एक्सपो में 100 करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत

Tue, 28 Apr 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 28 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Loans worth over Rs 100 crore sanctioned at PNB MSME Expo
एमएसएमई एक्सपो में रा​शि देते प्रतिनि​​धि। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। पंजाब नेशनल बैंक ने एमएसएमई एक्सपो में 100 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण स्वीकृत किए है। इससे छोटे और मध्यम उद्यमियों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद तेज हो गई है।
विज्ञापन

पंजाब नेशन बैंक की ओर से सोमवार को खादी आश्रम में कार्यक्रम किया गया। इसमें बैंक की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल उत्पादों और ऋण सुविधाओं पर विशेष जोर दिया। मुख्यातिथि नेशनल हैंडलूम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय प्रमुख विपिन सिंह खंडोल रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के एक्सपो उद्यमियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहने चाहिए।
विज्ञापन

प्रधान कार्यालय से आए दिनेश कुमार चौहान ने पीएनबी की एमएसएमई योजनाओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएनबी ग्रोथ प्लस, पीएनबी जीएसटी एक्सप्रेस और पीएनबी प्राइम प्लस जैसी योजनाएं कारोबारियों को त्वरित और सरल ऋण उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई हैं। इन योजनाओं के तहत कम दस्तावेजीकरण, तेज प्रोसेसिंग और प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों का लाभ मिलता है। मंडल प्रमुख अनुज वर्मा ने कहा कि बैंक ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार नई सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने डिजिटल ऋण सुविधा, पीएनबी वन ऐप, क्रेडिट कार्ड और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएसएमई एक्सपो में राशि देते प्रतिनिधि। स्रोत : सोशल मीडिया

एमएसएमई एक्सपो में राशि देते प्रतिनिधि। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed