{"_id":"681e669ca35cfa402f08d93a","slug":"light-drizzle-in-the-morning-chances-of-rain-today-panipat-news-c-244-1-pnp1007-136670-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सुबह हल्की बूंदाबांदी आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सुबह हल्की बूंदाबांदी आज बारिश के आसार
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दिनभर तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ा और लोग गर्मी से परेशान रहे। वहीं शाम को फिर से हल्के बादल छा गए। मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वीरवार को पूरा दिन तेज धूप ने जहां लोगों की पसीने छुड़ाए। वहीं शाम होते ही तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। जिससे सुबह के समय भी गर्मी कम महसूस की गई लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से लोगों गर्मी से परेशान नजर आए।
अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। फिर तापमान लगातार बढ़ेगा। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जिससे गर्मी बढ़ेगी। जिला नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव से मौसमी बीमारी बढ़ने लगी है। संक्रामक रोग बढ़ रहे हैं। खांसी, उल्टी-दस्त के मरीजों की ओपीडी अस्पताल में लगातार बढ़ रही हैं। ज्यादातर बच्चे उल्टी-दस्त के शिकार बने हुए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी दो हजार के लगभग होने लगी है। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं ताकि लोगों को स्वास्थ्य स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके और उन्हें स्वास्थ्य हानि होने से बचाया जा सके।