फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   leprosy patients will be searched from house to house from today

आज से घर घर जाकर तलाशे जाएंगे कुष्ठ रोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
leprosy patients will be searched from house to house from today
स्वास्थ्य विभाग आज से 20 अक्तूबर तक जिले में कुष्ठ रोग खोज अभियान शुरू कर रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगभग 900 टीमों का गठन करेगा। ये दो सदस्यीय टीम होगी इसमें एक पुरुष व एक महिला कर्मचारी होगी। जिले भर में घर घर जाकर सर्वे किया जाएगा। कुष्ठ रोगियों को चिह्नित कर उनका सिविल अस्पताल में इलाज होगा। कुष्ठ रोग खोज अभियान के तहत टीमें गठित कर दी गई हैं। टीमों की निगरानी के लिए 165 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। ये टीमों को जिले के लगभग तीन लाख घरों में दस्तक देंगी। जिले में फिलहाल कुष्ठ रोग के लगभग 65 रोगी हैं। इनमें से 12 रोगी ऐसे हैं जो कुष्ठ रोग के कारण विकलांग हो चुके हैं।
विज्ञापन

ये हैं कुष्ठ रोग के लक्षण :
चमड़ी पर दाग, उस स्थान का सुन्न रहना।
जलन, चुभन व दर्द का अहसास कम होना।
हाथ, पैरों व आंखों से कम कमजोरी।
शरीर पर दर्द रहित गांठें, घाव तथा हाथ-पैरों में विकृति।
आज से तलाशे जाएंगे कुष्ठ रोगी
स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की ओर से आज से 20 अक्तूबर तक कुष्ठ रोग खोज अभियान शुरू किया जा रहा है। घर घर जाकर कुष्ठ रोगियों को चिह्नित किया जाएगा। एक टीम में एक पुरुष व एक महिला कर्मचारी रखा गया है। रोगियों को चिह्नित कर उनका सिविल अस्पताल में इलाज करेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. ललित वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed