फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lawyers, businessmen and teachers playing Ramlila characters

Panipat News: रामलीला के किरदारों को निभा रहे वकील, व्यापारी और शिक्षक

Fri, 19 Sep 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lawyers, businessmen and teachers playing Ramlila characters
रवींद्र नैन
विज्ञापन

पानीपत। रामलीला संगठनों द्वारा श्री रामलीला के भव्य मंचन की तैयारियां तेज कर दी हैं। राम से लेकर रामायण तक के किरदार निभाने वाले पात्र रामलीला के मंचन का अभ्यास करने में लगे हैं। रामलीला के किरदारों में कोई व्यवसायी है, कोई वकील तो कोई शिक्षक है या नौकरीपेशा। हर पात्र अपने दैनिक कार्यों से समय निकालकर अभ्यास व तैयारियों में लगा है। शहर में 24-25 जगहों तो जिले में करीब 50 स्थानों पर रामलीला का प्रमुख व भव्य आयोजन इस बार होगा। छोटी-बड़ी रामलीला का करीब 90 से अधिक स्थानों पर मंचन होता है। शहर की प्रमुख रामलीला क्लबों का संक्षिप्त ब्यौरा दिया जा रहा है।
न्यू रामा-कृष्णा क्लब की रामलीला 72 साल पुरानी
पानीपत। फतेहपुरी चौक रामनगर में न्यू रामा-कृष्णा ड्रामेटिक क्लब द्वारा रामलीला का मंचन 72 साल से किया जा रहा है। हिन्दुस्तान-पाकिस्तान बंटवारे के बाद से पाकिस्तान के पंजाब के विभिन्न जिलों मुज्जफरगढ़, लैया, कोट अदू, जालवाला, गुजरांवाला, फतेहपुर, मुल्तान आदि से आकर पंजाबी बिरादरी के लोगों ने पानीपत में वर्ष 1953 से रामलीला का मंचन किया। क्लब के प्रधान वेद प्रकाश चोपड़ा ने बताया कि वैसे तो पानीपत में 20-22 रामलीला क्लब चल रहे हैं लेकिन सबसे पुराना न्यू रामा-कृष्णा ड्रामेटिक क्लब है जो तहसील कैंप क्षेत्र में बिना रुके लगातार चल रही है। शुरुआती दौर में रोशन लाल इस क्लब के प्रधान बने और फिर समय-समय पर प्रधान बदलते रहे। पानीपत की यही एक मात्र रामलीला है जिसमें कलाकार अपने गीत स्वयं गाते हैं। रामलीला के पात्र निशुल्क सेवा कर अभिनय कर रहे हैं। इस वर्ष 73वीं रामलीला के मंचन के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



अंग्रेज भी देखने आते थे देवी मंदिर की रामलीला
पानीपत। औद्योगिक नगरी के ऐतिहासिक देवी मंदिर में उस समय से रामलीला का आयोजन हो रहा है, जब देश पर अंग्रेजों का राज होता था। ऐतिहासिक देवी मंदिर में 156 साल से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। 1869 में पहली बार रामलीला का आयोजन किया गया था। देवी मंदिर की अग्रवाल वैश्य पंचायत ने उस समय लोगों में धर्म प्रचार के लिए श्रीरामलीला शुरू की। तब अंग्रेज भी रामलीला देखने आते थे। वहीं, देवी मंदिर की श्री रामलीला कमेटी इस बार अपना 156वां श्री रामलीला महोत्सव मनाएगी। 1994 में प्रधान रह चुके गोबिंद गोयल, पूर्व प्रधान नवल जिंदल, वर्तमान प्रधान आदर्श गुप्ता ने बताया कि 1970 में रामलीला कमेटी को रजिस्टर्ड कराया गया था। इस बार देश की सबसे बड़ी रामलीला का मंच तैयार करनी वाली कंपनी ही देवी मंदिर में दरबार सजाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जयभारत ड्रामेटिक क्लब 1974 से कर रहा मंचन
पानीपत। जयभारत ड्रामेटिक क्लब द्वारा अशोक नगर पार्क में 1974 से श्रीरामलीला का मंचन किया जा रहा है जो जसवंत सिंह द्वारा लिखी गई है। 1974 में केसर कमल शर्मा, साईंदास शर्मा व स्वर्गीय कंवरभान नागपाल द्वारा रामलीला की नींव रखी गई थी। प्रधान हैप्पी सिंह व महासचिव जेपी दलाल ने बताया कि इस बार 22 सितंबर से रामलीला की शुरुआत होगी।


54 वर्षों से निकाली जा रही राम जी की बारात
पानीपत। श्री बाल सायंकाल रामलीला समिति पिछले 54 वर्षों से राम बारात व रामलीला का आयोजन कर रही है। रामलीला समिति के प्रधान डॉ. महेंद्र मिड्ढा ने बताया कि 1971 में रामलीला का मंचन शुरू किया गया था। इस बार रामलीला के आयोजन की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। नवरात्रों के साथ हवन कर रामलीला का मंचन शुरू होगा।



श्री सायंकालीन सभा की रामलीला का लाइव मंचन
पानीपत। लैय्या बिरादरी द्वारा मंचित सायंकाल रामलीला में अदभूत मंचन किया जाता है। यह रामलीला शहर में सबसे पुरानी रामलीला है। लैय्या बिरादरी के कार्यकारी प्रधान गजेंद्र सलूजा ने बताया कि रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। श्री सायंकालीन सभा की रामलीला का मंचन लाइव होता है।

शहर में इन रामलीलाओं का भी होगा मंचन

द हैदराबादी रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब।

श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी, मॉडल टाउन।

आदर्श ड्रामेटिक क्लब, फतेहपुरी चौक।

परशुराम रामलीला कमेटी।

श्री राम सेवा दल का श्रीराम नाटक क्लब।

भीम गोडा मंदिर श्रीराम नाटक क्लब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed