फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lakhs of rupees were grabbed in the name of getting a job

Panipat News: नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पे

Tue, 09 Jan 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were grabbed in the name of getting a job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। परढ़ाना गांव के एक युवक से पहले रेलवे और बाद में एसबीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर महिला ने 12.58 लाख रुपये हड़प लिए। युवक को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तक थमा दिया गया। नौकरी नहीं लगने पर जब युवक ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इसराना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार वासी परढ़ाना ने बताया कि उसके जानकार अजीत वासी रोहतक ने जुलाई 2019 में उसकी मुलाकात पूजा वासी बवाना दिल्ली से करवाई थी। पूजा ने उसे बताया था कि उनका करीबी रेलवे में उच्च पद पर आसीन है। करीबी की मदद से वह उसकी रेलवे में नौकरी लगवा सकती है।
विज्ञापन

पूजा ने पहले उसे रेलवे का ज्वाइनिंग लेटर थमा कर लखनऊ और फिर दिल्ली जाने को कहा। जब वह ज्वाइनिंग करने पहुंचा तो लेटर फर्जी निकला। बाद में उसे एसबीआई में नौकरी का झांसा दिलाकर जो ज्वाइनिंग लेटर थमाया गया वो भी फर्जी निकला। आरोपी पूजा ने उससे इस एवज में 12.58 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी नहीं मिलने पर जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपी पूजा ने जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित अशोक कुमार की शिकायत पर पूजा वासी बवाना दिल्ली के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार जल्द आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed