{"_id":"633dec332f9409442f7423f0","slug":"lakhs-of-jewelery-and-cash-stolen-from-the-house-of-the-family-who-went-to-see-ramlila-panipat-news-knl1235013134","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला देखने गए परिवार के मकान से लाखों के जेवरात और 45 हजार नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला देखने गए परिवार के मकान से लाखों के जेवरात और 45 हजार नकदी चोरी
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत शहर में अलग अलग क्षेत्र में लाखों की चोरी हो गई। विकास नगर में एक मकान से लाखों के जेवरात और 45 हजार नकदी चोरी हो गई, परिवार रामलीला देखकर घर लौटा तो चोरी का खुलासा हुआ। इसी तरह वधावाराम कॉलोनी में भाई की शादी में शामिल होने गए परिवार के घर से एलईडी और 12 हजार नकदी चोरी हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने चोरी के सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विकास नगर निवासी सौरभ ने बताया कि उनका परिवार तीन अक्तूबर की रात रामलीला देखने गया था। वह सुबह तीन बजे घर लौटे तो मकान के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी।सामान चेक किया तो अलमारी से दो तोले सोने की चेन, आधे तोले सोने की अंगूठी, आधे तोले सोने के कानों के कुंडल और 45 हजार रुपये चोरी मिले। उन्होंने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
गांव डाहर निवासी सुरेश पाल ने बताया कि वह जीटी रोड स्थित एसबीआई बैंक में रुपये निकालने गया था। उन्होंने बैंक से दोपहर 12 बजे दो लाख रुपये निकलवाए थे। उन्होंने रुपयों को बाइक की डिग्गी में रखा था। वह किसी काम से बैंक में दोबारा गया और वापस आया तो डिग्गी से पैसे चोरी मिले। इसके अलावा चेकबुक भी चोरी मिला। उन्होंने आस पास चेक किया, लेकिन कोई नहीं मिला। शहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
बिशन स्वरूप कॉलोनी निवासी अंकित कुमार ने बताया कि उसकी शिवपुरी के पीछे प्रतीक टेक्सटाइल के नाम से फर्म है। वह धागा बनाने वाली मशीनों के स्पेयर पार्ट बेचता है। उसकी दुकान में रवि, अवनीश, दो भाई विक्की और हिमांशु नौकरी करते है। उसकी दुकान से पिछले काफी समय से सामान चोरी हो रहा था। उसने नौकरों पर नजर रखनी शुरू कर दी। रवि ने विक्की के बैग में दुकान से चोरी किया हुआ स्पेयर पार्ट देखा। उसने सख्ती से पूछताछ की तो विक्की ने बताया कि वह भाई हिमांशू और अवनीश के साथ मिलकर पिछले काफी समय से चोरी कर रहे है। उन्होंने दुकान से इंसर्ट प्लेट, नावल प्लेट, जिंक प्लेट, मैंगनेट आयल, सेटिंग प्लेट, कसकुट समेत अन्य सामान कबाड़ी को बेच देते थे और रुपयों को आपस में बांट लेते थे। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वधावाराम कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसके भाई की शादी थी। जिस वजह वह मकान पर ताला लगाकर गांव बरसत में परिवार सहित गए थे। वह सुबह घर लौटे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर से एलईडी और 12 हजार रुपये नकदी चोरी मिली। तहसील कैंप थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और चोरों की तलाश शुरू की।