फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   lady don arrested

अफगानी परिवार को लूटने वाली लेडी डॉन समेत तीन काबू, दो फरार

Tue, 28 Jul 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Tue, 28 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
सीआईए-वन पानीपत ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के साथ जीटी रोड पर अफगानी परिवार के साथ हथियार के बल पर लूटपाट के मामले में लेडी डॉन समेत तीन बदमाशों को काबू किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उनके दो साथी फरार हैं। सीआईए-वन ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

जिला पुलिस ने जीटी रोड सिवाह पर दिल्ली के मालवीय नगर निवासी अफगानी परिवार के साथ हुई लूटपाट की वारदात का सोमवार को खुलासा किया। डीएसपी मुख्यालय सुरेंद्र सिंह ने सीआईए-वन थाने में मीडिया के सामने आए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीआईए-वन पानीपत ने 15 जून को जीटी रोड पर सिवाह के पास अफगानी मोहम्मद निमान और उसके परिवार के साथ लूटपाट के मामले में तीन बदमाशों को दिल्ली पुलिस के सहयोग से काबू किया है। तीनों ने प्रारंभिक पूछताछ में ही लूटपाट की वारदात को कबूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बदमाशों में सोहिल निवासी सुंदर नगर दिल्ली, रोहित माखन निवासी उत्तम नगर दिल्ली व युवती डिंपल निवासी उत्तम नगर है। वहीं इनके दो साथी अमित व वसीम फरार हैं। पुलिस ने उन दोनों की धरपकड़ भी तेज कर दी है और दोनों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तीन बदमाशों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से राहदारी रिमांड पर लिया है। तीनों का पानीपत कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा गया। कोर्ट ने तीनों बदमाशों का चार दिन के रिमांड मंजूर कर दिया। इस मौके पर सीआईए-वन प्रभारी संदीप कुमार व पीआरओ अनिल कुमार मौजूद रहे।

सीआईए-वन प्रभारी संदीप कुमार ने बताया सोहिल, रोहित और डिंपल अपने दो अन्य साथियों के साथ 15 जून को बालकनाथ जाने की योजना बनाकर निकले थे। उन पांचों ने दिल्ली में ड्रिंक की और एक गाड़ी लेकर बालकनाथ के लिए निकल गए।

वे गाड़ी में पानीपत की तरफ आ रहे थे तो उनको सिवाह के नजदीक एक गाड़ी खड़ी मिली। वे सब गाड़ी रोककर नीचे उतरे और अफगानी परिवार को गाड़ी ठीक करने में मदद करने के बहाने बातों में उलझाया और फिर उन पर पिस्तौल दी।

पांचों बदमाश उनके साथ कुछ ही देर में लूटपाट कर फरार हो गए। वे पांचों अंबाला से होते हुए बालकनाथ पहुंचे। वे यहां पर दो दिन ठहरने के बाद वापस दिल्ली आ गए। उन्होंने इसमें रोहिणी से ही लूटी एक गाड़ी का प्रयोग किया और उक्त गाड़ी की नंबर प्लेट बदल रखी थी।

अफगानी परिवार के साथ लूटपाट की वारदात 15 जून की तड़के हुई। जिसमें थाना चांदनी बाग में लूटपाट का मुकदमा दर्ज है। मामले के अनुसार दिल्ली के मालवीय नगर में रहने वाला निमान अपने परिवार के सदस्यों के साथ गाड़ी में मनाली जा रहा था।


जीटी रोड सिवाह के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई। इसी वक्त पीछे से एक गाड़ी आई। उसमें से एक युवती व चार युवक उतरे और उनको मदद करने की कही। इसी वक्त उन्होंने उन पर पिस्तौल तान दी और उने एक आई फोन, एक आई पैड, करीब 18 सौ डॉलर, कई हजार रुपये, सोने के गहने लूटकर फरार हो गए।

थाना चांदनी बाग पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed