{"_id":"6a934790386b8329e00fa5ea","slug":"bjp-workers-burned-the-effigies-of-rahul-and-indu-raj-narwal-panipat-news-c-244-1-pnp1001-163199-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भाजपाइयों ने राहुल और इंदु राज नरवाल का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भाजपाइयों ने राहुल और इंदु राज नरवाल का फूंका पुतला
विज्ञापन
जिला सचिवालय के बाहर पुतला फूंकते पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार और अन्य। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कांग्रेस और उसके नेताओं की अमर्यादित राजनीति के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के नेतृत्व में जिला सचिवालय के बाहर एलिवेटेड हाईवे के नीचे प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और इसके बाद राहुल गांधी व विधायक इंदु राज नरवाल (उर्फ भालू) का पुतला फूंका।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है और वहां जनप्रतिनिधियों का आचरण जनता के लिए उदाहरण होता है। कांग्रेस विधायक इंदु राज नरवाल द्वारा विधायक जरनैल सिंह से पर्चा छीनने की घटना संसदीय मर्यादा के खिलाफ है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि संवेदनशील मामलों से जुड़े आरोपियों को रोल मॉडल बताना और उनका महिमामंडन करना समाज की भावनाओं को आहत करता है।
विज्ञापन
पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, भाजपा नेता हरपाल ढांडा, नेहा शर्मा और अमित पंडित ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रतिनिधियों को विकास और जनसेवा के लिए चुना है, न कि सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए।
जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़े हैं और कांग्रेस की कथित ओछी राजनीति का जनता के बीच जाकर पर्दाफाश करेंगे।
प्रदर्शन में जिला महामंत्री सुनील कंसल, सुमित जागलान, नरेश बेनीवाल, संजय त्यागी, पार्षद अशोक कटारिया, रॉकी गहलोत और जोनी सग्गू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।