{"_id":"64a2cb203cb4d0e0760f6025","slug":"laborer-hanged-himself-in-panipat-of-haryana-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो फंदा लगाकर दी जान, नशे की लत के कारण अक्सर होता था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो फंदा लगाकर दी जान, नशे की लत के कारण अक्सर होता था विवाद
Mon, 03 Jul 2023 06:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 06:50 PM IST
सार
घटना पानीपत के भारत नगर , कच्चा काबड़ी फाटक की है। रात को पति शराब पीकर आया था, इसी बात पर दोनों का झगड़ा हुआ था पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा है।
विज्ञापन
Student suicide
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में कच्चा काबड़ी फाटक के पास स्थित भारत नगर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। व्यक्ति शराब पीने का आदी था, पत्नी अक्सर उसे शराब पीने से रोकती थी इसी बात पर दोनों का झगड़ा होता था।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि इससे गुस्से में आकर व्यक्ति ने आत्महत्या की है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने पत्नी के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भारत नगर निवासी आरती ने बताया कि उसका पति नीरज (37) मजदूर था। वो शाम को अकसर शराब पीकर घर आता था। वो उसे शराब पीने से मना करती थी। इसी बात पर उन दोनों का झगड़ा होता था। रविवार शाम को भी नीरज शराब पीकर घर आया और आंगन में लेट गया। वो उसे अंदर कमरे में सोने को कहने लगी। इसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
रात को साढ़े 11 बजे नीरज ने पंखे पर रस्सी के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। शव को पंखे पर लटका देख उसने पड़ोसियों को इस बारे में बताया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर शव को फंदे से उतारा और सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक नीरज पांच बच्चों का पिता व छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था।