फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lab inaugurated at PHC, testing facility available

Panipat News: पीएचसी पर लैब का किया उद्घाटन, जांच की मिली सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Lab inaugurated at PHC, testing facility available
पानीपत। मांडी गांव की पीएचसी ( प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ) पर मंगलवार को सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने नए लैब का उद्घाटन किया। जिला नागरिक अस्पताल, समालखा, मतलौडा, खोतपुरा, ददलाना के बाद अब मांडी पीएचसी पर भी लैब होने से लोगों को पास में ही टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी। लैब के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि लैब टेस्ट के लिए लोगों को जिला नागरिक अस्पताल तक की दौड़ लगानी पड़ती थी या निजी अस्पतालों में ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ते थे। अब मांडी में भी लैब सुविधा होने से आस-पास के कई गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इससे लोगों के साथ जिला नागरिक अस्पताल का कार्यभार भी कम होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सुविधा देने के लिए साल 2025 में समालखा में पोस्टमार्टम, ददलाना और खोतपुरा में सिजेरियन डिलीवरी, जिला नागरिक अस्पताल में एमआरआई शुरू हो चुकी है। जल्द ही एमसीएच विंग का उद्घाटन कर लोगों को इसकी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed