फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Krishnalal Panwar resigns from Rajya Sabha membership

Panipat News: कृष्णलाल पंवार ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Krishnalal Panwar resigns from Rajya Sabha membership
पानीपत। इसराना हलके के विधायक कृष्णलाल पंवार ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार को राज्यसभा के सभापति उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को इस्तीफा सौंपा है। उनका इस्तीफा तुरंत मंजूर कर लिया गया है। पंवार करीब सवा दो साल राज्यसभा सांसद रहे हैं।
विज्ञापन

कृष्णलाल पंवार भाजपा में 2014 में शामिल हुए थे और वे इसराना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक चुने गए हैं। वे प्रदेश के मनोहर लाल मंत्रिमंडल में परिवहन एवं जेल मंत्री बने थे। पंवार 2019 का चुनाव हार गए थे। भाजपा ने उनके अनुभव को देखते हुए दो अगस्त 2022 को राज्यसभा सांसद बनाया था। वे इसके साथ इसराना विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे थे। भाजपा ने 2024 में उनको इसराना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने 13865 वोटों से कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को हराया था। कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्यसभा में काम करने का मौका मिला। वे अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में इसराना विधानसभा क्षेत्र को बेहतर और विकसित क्षेत्र बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed