{"_id":"69348a15ad5ddb4a6f035b2d","slug":"kids-will-also-enjoy-nourishing-missy-paratha-jaggery-roti-vegetable-pulao-and-curry-pakour-panipat-news-c-244-1-sknl1016-148348-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बच्चों को मिलेगा पोषित मिस्सी पराठा, गुड़ की रोटी, सब्जी पुलाव और कढ़ी पकौड़े का भी स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बच्चों को मिलेगा पोषित मिस्सी पराठा, गुड़ की रोटी, सब्जी पुलाव और कढ़ी पकौड़े का भी स्वाद
Sun, 07 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के मिड-डे मील में मौसम के अनुसार पोषक व्यंजन परोसे जाएंगे। सर्दी को ध्यान में रखते हुए बच्चों के पोषण में सुधार के उद्देश्य से ही मिड-डे मील योजना में नए व्यंजन शामिल किए गए हैं। अब विद्यार्थियों को दिसंबर माह में सर्दी में पोषित मिस्सी पराठा, दही, गुड़ की रोटी, सोया खिचड़ी और मीठा दलिया परोसा जाएगा। इसके अलावा बच्चों को सब्जी पुलाव और कढ़ी पकौड़े का भी स्वाद मिलेगा। इससे सर्दियों में बच्चों में पोषण की मात्रा बढ़ेगी। इसके लिए निदेशालय की ओर से हिदायत जारी कर दी गई है। हालांकि नए मेन्यू में पहले से दिए जाने वाले राजमा चावल, चावल व सफेद चना, मीठा दलिया आदि भी शामिल है। विद्यार्थियों को किस दिन क्या दिया जाएगा, इसका भी शेड्यूल बनाकर दिया गया है। यह कदम बच्चों को संतुलित आहार प्रदान करने के लिए उठाया गया है। यह बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
मौलिक शिक्षा के अधीक्षक की तरफ से नए शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए मिड-डे मील का नया मेन्यू जारी किया गया है। मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ पौष्टिक आहार देना भी है। मिड-डे मील योजना के तहत राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आहार प्रदान किया जाता है। इसमें पुलाव काला चना, चना दाल, राजमा चावल, पूरी पकौड़ी चावल, सोया पुरी से लेकर फल व दूध विद्यार्थी के डाइट में शामिल है।
गौरतलब है कि विद्यालयों के लिए एक दुकान चिह्नित किया है ताकि वहीं से राशन उठाया जा सके। साथ ही, यह भी तय किया गया है मिड-डे मील में प्रयोग होने वाले राशन बंद पैकेट का ही होना चाहिए। जिले में 416 राजकीय विद्यालयों में मिड-डे मील केंद्र हैं जहां पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के करीब 73 हजार विद्यार्थियों को भोजन दिया जाता है।
विज्ञापन
सर्दी के मौसम के अनुसार तैयार होगा मैन्यू
सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए मिड-डे मील के मेन्यू को नए सिरे से तैयार किया गया है। सर्दियों में बच्चों के शरीर को गर्म रखने और अधिक ऊर्जा प्रदान करने वाले खाद्य पदार्थों की आवश्यकता होती है। इसीलिए बाजरा, रागी जैसे मोटे अनाज से बने व्यंजन शामिल किए गए हैं, जो विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
इस दिन यह मिलेगा
दूसरा सप्ताह (08 से 13 दिसंबर)
दिन भोजन
सोमवार पोषित सोया खिचड़ी
मंगलवार मीठा दलिया
बुधवार चावल व सफेद चना
गुरुवार पोषित चना दाल खिचड़ी
शुक्रवार पोषित मिस्सी पराठा
शनिवार अवकाश
तीसरा सप्ताह (15 से 20 दिसंबर)
दिन भोजन
सोमवार दाल चावल
मंगलवार रोटी व मूंग मसूर दाल
बुधवार मिस्सी रोटी व मौसमी सब्जी
गुरुवार मीठी मूंगफली चावल
शुक्रवार पोषित नमकीन दलिया
शनिवार गेहूं से बना रंगी का पुआ
चौथा सप्ताह (22 से 27 दिसंबर)
दिन भोजन
सोमवार सब्जी, पुलाव व काला चना
मंगलवार रोटी व धनिया चना दाल
बुधवार राजमा चावल
गुरुवार कढ़ी पकौड़ा व चावल
शुक्रवार गुड़ रोटी व दही
शनिवार पोषित मिलेट पराठा व दही
पांचवा सप्ताह (29 से 31 दिसंबर)
दिन भोजन
सोमवार पोषित सोया खिचड़ी
मंगलवार मीठा दलिया
बुधवार चावल व सफेद चना
राजकीय विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक को पढ़ाई करने वाले छात्रों को दोपहर के समय स्कूल में मिलने वाले भोजन के मेन्यू की नई सूची जारी कर दी गई है। अब नई सूची के हिसाब से विद्यालयों में भोजन परोसा जाएगा। इससे बच्चों में पोषणता की मात्रा में वृद्धि होगी।
- सुभाष चंद्र भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी