फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Khajuraho Express cancelled, problems increased due to train delay

Panipat News: खजुराहो एक्सप्रेस रद्द, ट्रेनें लेट होने से बढ़ी दिक्कतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Khajuraho Express cancelled, problems increased due to train delay
पानीपत। ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार जारी है। शनिवार को खजुराहो एक्सप्रेस रद्द रही और सचखंड समेत कई ट्रेन घंटों देरी से पहुंचीं। ट्रेन अपने निर्धारित समय पर स्टेशन पर नहीं पहुंच पा रही है। जिससे यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है। सुबह के समय वाली ट्रेन दोपहर और शाम को निर्धारित स्थान पर पहुंच रही है। ट्रेन की गति के धीमा हो जाने के कारण यात्री समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

पानीपत से चलकर दिल्ली जाने वाले यात्री सुरेश, राजेश व शिवकुमार ने बताया कि वह पिछले कई घंटों से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उनके दिल्ली जाने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उनका काफी समय खराब हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की प्रार्थना की है। जिससे अन्य यात्रियों को इस समस्या का सामना न करना पड़े। रेल अधिकारियों का कहना है कि कई जगह कोहरे का प्रकोप ज्यादा मात्रा में होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण ट्रेन की गति धीमी हो गई है। जिससे यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही रहना पड़ रहा है। यदि ट्रेन को कम दृश्यता में ज्यादा गति से दौड़ाया जाए तो कोई हादसा अमल में लाया जा सकता है। जिसके कारण बड़ी मात्रा में जनहानि हो सकती है। यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेन को धीमी गति में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेट हो रहीं ये ट्रेनें
अप लाइन : नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:27 बजे पहुंची और इसे यहां से 11:30 बजे रवाना किया गया। खजुराहो एक्सप्रेस को आज किसी कारणवश रद्द कर दिया गया है। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:23 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 12:40 बजे पहुंची और इसे यहां से 12:44 बजे रवाना किया गया। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम को 7:09 बजे पहुंची और इसे यहां से शाम को 7:11 बजे रवाना किया गया। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 4:08 बजे पहुंची और इसे यहां से 4:11 बजे रवाना किया गया।


डाउन लाइन : झेलम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:08 बजे पहुंची और इसे यहां से 9:11 बजे रवाना किया गया। शताब्दी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 11:09 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 2:22 बजे पहुंची और इसे यहां से 2:28 बजे रवाना किया गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:12 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 12:41 बजे पहुंची और इसे यहां से 12:45 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed