फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kajal Garg, a Patwari from Panipat, becomes a Tehsildar in Bihar.

Panipat News: पानीपत की पटवारी काजल गर्ग बिहार में बनीं तहसीलदार

Thu, 25 Jun 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 25 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Kajal Garg, a Patwari from Panipat, becomes a Tehsildar in Bihar.
काजल गर्ग। - फोटो : samvad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले की पटवारी काजल गर्ग ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में 576वीं रैंक हासिल कर तहसीलदार का पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पानीपत जिले में खुशी का माहौल है।
काजल गर्ग शहर के नागरिक राकेश गर्ग की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पानीपत के आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन

काजल वर्तमान में हरियाणा सरकार में पटवारी के पद पर पानीपत में कार्यरत हैं। सरकारी नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का अपना सपना पूरा किया। उन्होंने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफलता का श्रेय और प्रेरणा
काजल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग ने उनका हौसला बढ़ाया। उनके अटूट विश्वास ने हर विपरीत परिस्थिति में साथ दिया। काजल की इस कामयाबी से उनके सहकर्मियों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed