{"_id":"6589db415db30a54fb0504d4","slug":"joint-trade-board-raised-demand-for-street-lights-and-police-patrolling-panipat-news-c-244-1-pnp1004-11266-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: संयुक्त व्यापार मंडल ने उठाई स्ट्रीट लाइट और पुलिस गश्त की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: संयुक्त व्यापार मंडल ने उठाई स्ट्रीट लाइट और पुलिस गश्त की मांग
विज्ञापन
थाना शहर प्रभारी जाकिर हुसैन के साथ बैठक करते बाजार प्रधान।
पानीपत। शहर के बाजारों में स्ट्रीट लाइटों, पुलिस की गश्त बढ़ाने और ई-रिक्शा चालकों के लिए एक ड्रेस कोड लागू कराने की मांगों पर सोमवार को संयुक्त व्यापार मंडल प्रतिनिधियाें समेत बाजार प्रधानों नेथाना शहर के इंचार्ज जाकिर हुसैन से मुलाकात की।
इस दौरान बाजार प्रधानों ने कहा कि सर्दी के मौसम में कोहरा और अंधेरा छाने की वजह से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। इसके लिए पुलिस टीम गश्त बढ़ाए ताकि बाजारों में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। उन्होंने कहा कि बाजारों में रात के समय ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। इनको भी ठीक करवाने के लिए वे निगम अधिकारियों से मिलेंगे। इस अंधेरे, कोहरे का शरारती तत्व फायदा उठा सकते हैं और किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए बाजारों में लाइटों के साथ पुलिस की गश्त बढ़ाना अनिवार्य होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शहर में जितने भी ई-रिक्शा चालक हैं, उनके लिए एक अलग ड्रेस कोड लागू होना चाहिए। थाना शहर प्रभारी जाकिर हुसैन ने कहा कि वे रात के समय बाजारोें में पुलिस की गश्त बढवाएंगे। इस मौके पर संयुक्त व्यापार मंडल चेयरमैन अनिल मदान के साथ चंद्रशेखर सहगल, गौरव लिखा, संजय वर्मा, विजय कक्कड़, सुशील भराड़ा, आनंद जैन और सुनील वाधवा माैजूद रहे।