फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JJP's state secretary's son's portfolio-Gir roaming police investigation

Panipat News: जजपा के प्रदेश सचिव के बेटे के इर्द-गिर्द घूम रही पुलिस की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
JJP's state secretary's son's portfolio-Gir roaming police investigation
पानीपत। जजपा के प्रदेश सचिव के बेटे के पुलिस बयान दर्ज नहीं कर पा रही है। डॉक्टर के अनुसार चांद फिलहाल अनफिट है, वह बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मैकेनिक से पूछताछ कर चुकी है, इसके अलावा दोस्तों से भी पूछताछ कर चुकी है। कॉल डिटेल और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अब चांद के बयान दर्ज करने बाकि, उसके बाद उनकी जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

इधर जजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला ने शुक्रवार को अस्पताल में पहुंच चांद का हालचाल जाना। उन्होंने प्रदेश सचिव बलजीत टूर्ण के साथ लंबी बातचीत कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। वे यहां करीब 10 मिनट तक रहे। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस घायल चांद के बयान दर्ज नहीं कर पाई है। इसके आधार पर ही कार्रवाई आगे चलेगी।उसके दोस्तों व मामले में आरोपी मैकेनिक से भी पूछताछ पूरी हो चुकी है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन

यह है मामला
25 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे मैकेनिक पिंकू जजपा के प्रदेश सचिव बलजीत टूर्ण की पत्नी के सिर पर हमला कर घर से 25.50 लाख रुपये लूटकर ले गया था। घर पर उस वक्त पत्नी रेखा अकेली थी। उसने पति बलजीत को फोन कर वारदात की सूचना दी। एसपी के आदेश पर तीनों सीआईए वारदात को ट्रेस करने में जुट गई थी। पुलिस ने मैकेनिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके बाद पुलिस ने बलजीत से भी अपने बेटे से पूछताछ करने के लिए कहा। पुलिस के कहने पर बलजीत ने 26 जुलाई की सुबह अपने बेटे चांद से खुद पूछताछ की और उसके बाद वह नहाने चला गया। इसी बीच चांद ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली थी, जिसका निजी अस्पताल में ऑपरेशन चला और गोली को निकाल लिया था। वह अब अस्पताल मेंं उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed