फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jewelery worth lakhs and Rs 15 thousand stolen from the house

Panipat News: मकान से लाखों के जेवर व 15 हजार रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs and Rs 15 thousand stolen from the house
पानीपत। चोरों ने अर्जुन नगर में एक मकान से लाखों रुपये के जेवर व 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। वारदात के वक्त परिवार शादी में गया। चोरों ने इसका फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। मकान मालकिन ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अर्जुन नगर निवासी स्नेह लता ने बताया कि मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गई थी। वह देर रात को वापस घर आई तो उसे मकान के ताले टूट मिले। कमरे का भी ताला टूटा हुआ था। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर कमरे में रखे संदूक से 15 हजार रुपये, अलमारी से सोने के हाथ के दो कड़े, गले का हार, चांदी की पाजेब , सिलाई मशीन चोरी मिली। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed