फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jammu's attention: TTE's duty changed, girl did not come to give statement

जम्मू के ध्यानार्थ : टीटीईकी ड्यूटी बदली, बयान देने नहीं आई युवती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Jammu's attention: TTE's duty changed, girl did not come to give statement
पानीपत। झेलम एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा के दौरान हुए विवाद और छेड़छाड़ के आरोप के मामले में रेलवे की जांच अभी जारी है। हालांकि रेलवे की आंतरिक जांच में टीटीई पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया गलत पाए गए हैं। इसके बाद टीटीई विनोद की झेलम एक्सप्रेस से ड्यूटी हटाकर अन्य एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में लगा दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 29 दिसंबर को दिल्ली से जम्मू जा रही झेलम एक्सप्रेस के एसी कोच में 9 महिलाएं बिना टिकट यात्रा कर रही थीं। समालखा स्टेशन के पास टिकट जांच के दौरान टीटीई द्वारा टिकट मांगने पर महिलाओं ने हंगामा किया, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी हुई। बाद में एक महिला ने अंबाला कैंट जीआरपी थाने में टीटीई के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के बाद रेलवे ने टीटीई को झेलम एक्सप्रेस से हटा दिया था। रेलवे स्तर पर कराई गई प्रारंभिक जांच में आरोप बेबुनियाद पाए गए हैं, लेकिन अंतिम जांच अभी पूरी नहीं हुई है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि फिलहाल टीटीई को झेलम एक्सप्रेस में तैनात नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
मामले की जांच जारी है। सभी महिला यात्री जम्मू की रहने वाली हैं। उन्हें फोन के माध्यम से बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। वे एक सप्ताह बीतने के बाद भी सामने नहीं आईं हैं। टीम जम्मू जाकर बयान दर्ज करेगी।
चंदन सिंह, थाना प्रभारी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed