{"_id":"5e8f66d98ebc3e78b90fa29c","slug":"jamati-returned-from-delhi-positive-from-gurugram-lab-and-negative-in-khampur-lab-panipat-news-knl2755656","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौटा जमाती गुरुग्राम लैब से पॉजिटिव और खानपुर लैब में आया नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौटा जमाती गुरुग्राम लैब से पॉजिटिव और खानपुर लैब में आया नेगेटिव
विज्ञापन
एक अप्रैल को पकड़े गए 13 जमातियों में एक का सैंपल पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था, पीजीआई में भर्ती कराई गई गांव नौल्था की महिला को मिलाकर यह पानीपत का पांचवां पॉजिटिव केस होता, लेकिन एक और सैंपल लेकर दूसरी लैब से कराई गई जांच में वीरवार की देश शाम उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही वीरवार को जांच के लिए छह सैंपल खानपुर लैब भेजे गए हैं, इसके साथ ही वीरवार को ही छह सैंपल की रिपोर्ट भी आई, जो सभी नेगेटिव निकले। गत सात अप्रैल को भेजे गए एक जमाती के सैंपल की रिपोर्ट गुरुग्राम लैब में पॉजिटिव मिली जबकि दोबारा सैंपल भेजने पर वह रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट की पुष्टि खानपुर मेडिकल लैब ने की है। यह जमाती एक अप्रैल को दिल्ली से पानीपत लौटा था। विभाग ने इसको नांगल खेड़ी के पास ट्रेस कर प्रेम इंस्टिट्यूट में क्वारंटीन किया था। इसके लक्षणों के आधार पर सात अप्रैल को विभाग ने 12 अन्य जमातियों के साथ कुल 13 सैंपल जांच के लिए गुरुग्राम लैब भेजे थे। बताया जा रहा है कि तब खानपुर लैंब में काम ज्यादा था, इस लिए जांच के लिए रिपोर्ट गुरुग्राम भेजी गई थी। गुरुग्राम से बुधवार की रात को सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 12 नेगेटिव और एक पॉजिटिव था। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अभी तक जितने भी केस पानीपत में पॉजिटिव आए है, सभी ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं।
शास्त्री कालोनी का रहने वाला था जमाती, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
पहले पॉजिटिव और बाद में नेगेटिव आया जमाती पानीपत की शास्त्री कालोनी में रहता था। गुरुग्राम की पॉजिटिव रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को वहां का निरीक्षण किया। उसके घर और मस्जिद के आसपास के लोगों जांच की गई। बताया जा रहा है कि यह जमाती दिल्ली से आने के बाद शास्त्री कालोनी में अपने घर नहीं गया था बल्कि सेक्टर-11-12 जा रहा था, जहां से ही उसे उठाकर क्वारंटीन किया गया था।
वीरवार को 6 सैंपल की रिपोर्ट आई है सभी सैंपल नेगेटिव बताएं गए हैं।
वीरवार को आई सभी सैंपल रिपोर्ट हैं नेगेटिव
डॉ. सुनीलवीरवार को 6 सैंपल की रिपोर्ट आई है, सभी रिपोर्ट नेगेटिव है। एक जमाती की रिपोर्ट में कंफ्यूजन था। उसकी रिपोर्ट दोबारा खानपुर मेडिकल लैब में भेजी गई। जहां से रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
- डॉ. सुनील संडूजा, डिप्टी सिविल सर्जन पानीपत
सनौली खुर्द गांव को किया घोषित किया कंटेनमेंट
जिला उपायुक्त हेमा शर्मा ने बताया कि ओसमानाबाद महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के दो केस पॉजिटिव पाए गए है, यह दोनों पॉजिटिव केस मार्च में सनौली खुर्द गांव में रहकर गए थे। जिस पर सनौली को कंटेनमेंट घोषित करते हुए स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया गया है। पुलिस विभाग ने भी नाका और मुख्य प्रवेश द्वारों के साथ-साथ बाहर जाने के रास्ते पूरी तरह से बंद किए गए हैं। कोई भी वेंटर, सप्लायर और बाहर से आकर सेल परचेज का काम नहीं कर सकेगा। चाहे जिला प्रशासन की ओर से अनुमति भी प्रदान की गई हो। कंटेन्ड एरिया के पास मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकेगी। सभी ग्रामीणों को घर पर रहकर निदेशा का पालन करना है।
अब तक लिए गए 192 सैंपल में से 145 आए नेगेटिव
सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी केस पोजिटिव नहीं है। कुल 192 सैंपल अभी तक लिए गए हैं, जिनमें से 145 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। 44 रिपोर्ट का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। होम क्वारंटीन के तहत 676 घरों के बाहर नोटिस चस्पा किया और अब तक 481 घरों में 2438 लोग क्वारंटीन किए गए हैं।