फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ITI Phase III merit list will be released today

आज जारी होगी आईटीआई के तीसरे चरण की मेरिट सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
ITI Phase III merit list will be released today
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया बीते वीरवार से शुरू हो चुकी है। पहले दो चरण की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद पानीपत राजकीय आईटीआई में 68 प्रतिशत सीटें खाली हैं। पहले दो चरण में स्थान बनाने से वंचित रहे विद्यार्थी अब बेसब्री से तीसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो मंगलवार 2 नवंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में 2500 सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई, जो 7 अक्तूबर तक जारी रही। पहली मेरिट लिस्ट 13 अक्तूबर को जबकि दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्तूबर को जारी की गई। दोनों मेरिट लिस्ट में जिले की सभी राजकीय आईटीआई में 1776 सीटों में से कुल आवंटित 1459 सीटों पर 585 विद्यार्थी ही फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर पाए थे, जबकि 1207 सीटें अभी खाली हैं। विद्यार्थियों ने कुल 32.94 प्रतिशत सीटों पर दाखिला लिया है।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय आईटीआई पानीपत में 924 सीटों पर 7430 आवेदन प्राप्त हुए जबकि 292 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित किया जो कुल सीटों का 31.6 प्रतिशत है। काफी विद्यार्थी ऐसे रहे, जो मिली ट्रेड से संतुष्ट नहीं थे। इसलिए दूसरे चरण में दाखिला ही नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई में बनाया हेल्प डेस्क
तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया के लिए भी आईटीआई में आने वाले विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। आईटीआई में दो चरण की प्रक्रिया 26 अक्तूबर को पूरी होने के बाद 28 अक्तूबर को रिक्त सीटों की सूची जारी की गई। तीसरे चरण की प्रक्रिया 8 नवंबर तक चलेगी।

आईटीआई में दाखिले का यह रहेगा आगामी शेड्यूल
तीसरा चरण-
तीसरी मेरिट सूची जारी - 2 नवंबर
दस्तावेजों की जांच - 2 से 7 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 2 से 8 नवंबर
चौथा चरण-
चौथे चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी - 10 नवंबर
पोर्टल खोला जाएगा - 10 से 12 नवंबर
चौथी मेरिट सूची जारी - 15 नवंबर
दस्तावेजों की जांच - 15 से 17 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 15 से 18 नवंबर
सीट अलॉटमेंट की सूचना जारी - 15 से 20 नवंबर
- आईटीआई में दो चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभी तक पानीपत राजकीय आईटीआई में करीब 32 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिला हुए हैं। वीरवार को रिक्त सीटों की सूची जारी करने के साथ ही तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीसरी मेरिट लिस्ट 2 नवंबर को जारी की जाएगी।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed