फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   It is a matter of pride to hear Mann Ki Baat in the United Nations

Panipat News: मन की बात संयुक्त राष्ट्र में सुना जाना गौरव के समान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
It is a matter of pride to hear Mann Ki Baat in the United Nations
पानीपत। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के सौवें एपिसोड को जिले में पांच सौ स्थानों पर सुना गया। इनमें चार सौ स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर पर कार्यक्रम किया। फैक्टरियों से लेकर मंदिर और अन्य धर्म स्थलों पर कार्यक्रम किए गए। कई जगह सर्वधर्म का संदेश मिला। कई जगह कार्यक्रम ऑनलाइन सभा की तरह नजर आया। जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मन की बात कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर सबका आभार जताया। उन्होंने कहा कि मन की बात संयुक्त राष्ट्र में सुना जाना गौरव के समान है।
विज्ञापन

रविवार को मन की बात कार्यक्रम सुबह 11 से 11:30 बजे तक चला। जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक कार्य देश को गौरवान्वित करने वाला होता है। मन की बात का 100वां संस्करण संयुक्त राष्ट्र में सुना जाना देश का गौरव बढ़ाने वाला रहा।
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया ने कर्नाटक के गुभि विधानसभा, मेयर अवनीत कौर ने जालंधर और गजेंद्र सलूजा ने कर्नाटक के पावागढ़ विधानसभा में कार्यक्रम सुना। ये सब चुनावी ड्यूटी पर लगे हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा गीता मोहत्सव के दौरान ऑस्ट्रेलिया में कार्यक्रम सुना। सांसद कृष्णलाल पंवार मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन होने पर कार्यक्रम से नहीं जुड़ पाए। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सेक्टर-29 पार्ट-1 में पीपी इंटरनेशनल फैक्टरी में कर्मचारी व मजदूरों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। विधायक प्रमोद विज ने आर्य समाज मॉडल टाउन, जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने मनाना गांव, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह से सेक्टर-25 स्थित बैंक्वेट हाल व भाजपा जिला मिडिया प्रमुख ईश कुमार राणा में लतीफ गार्डन में कार्यक्रम सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
विधायक विज ने आर्य समाज मंदिर में सुना
पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव सत्यवान शेरा ने मन की बात के कार्यक्रम इसराना विधानसभा के अंतर्गत गांव भालसी में कार्यकर्ताओं के साथ सुना। यहां हलके से सैकड़ों लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस मौके पर अमित उपमन्यु, अनूप आचार्य, दीपक शेरा, डॉ. संदीप कौशिक, एडवोकेट सुल्ताना खर्ब, एडवोकेट संजय फूलिया, नवीन लुहार, नवीश अग्रवाल व कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed