फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IPS Deepti to be Panipat's 42nd SP; Bhupendra Singh transferred.

Panipat News: आईपीएस दीप्ति होंगी पानीपत की 42वीं एसपी, भूपेंद्र सिंह का तबादला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
IPS Deepti to be Panipat's 42nd SP; Bhupendra Singh transferred.
दी​प्ति। - फोटो : shiv tripathi
पानीपत। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह का तबादला हो गया है। उन्हें एसपी सिक्योरिटी, सीआईडी मुख्यालय के पद पर तैनात किया गया है। वहीं झज्जर में डीसीपी के पद पर तैनात 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति को पानीपत का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह जिले की 42वीं एसपी होंगी। उनके अगले सप्ताह पानीपत पहुंचकर कार्यभार संभालने की संभावना है। आईपीएस दीप्ति का मायका पानीपत के एल्डिको में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

निवर्तमान एसपी भूपेंद्र सिंह ने 17 मई 2025 को पानीपत के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्य सड़कों पर अलग-अलग पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। पुलिस के अनुसार, इससे यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ अपराध पर भी काफी हद तक अंकुश लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed