फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Investigation of Nagar Palika Chairman Ashok Kuchhal begins

Panipat News: नपा चेयरमैन अशोक कुच्छल की जांच शुरू, आपराधिक जानकारी छिपाने के हैं आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 03:34 AM IST
विज्ञापन
Investigation of Nagar Palika Chairman Ashok Kuchhal begins
समालखा। नपा चेयरमैन पद के चुनाव के दौरान नामांकन फॉर्म में आपराधिक रिकॉर्ड छिपा कर चुनाव लड़ने के आरोपों की शिकायत की जांच शुरू होने से नपा चेयरमैन अशोक कुच्छल की चिंता बढ़ गई है। एसडीएम समालखा अमित कुमार ने नोटिस भेजकर नपा चेयरमैन अशोक कुच्छल, शिकायत कर्ता पीपी कपूर व पालिका सचिव प्रदीप खर्ब को सोमवार नौ जून दोपहर बाद जांच में तलब किया है। यह जांच आरटीआई कार्यकर्ता कॉमरेड पीपी कपूर द्वारा तीन वर्ष पहले दी थी।
विज्ञापन


पीपी कपूर ने आरोप लगाया कि नपा चेयरमैन चुनाव के वक्त अशोक कुच्छल ने कुछ जानकारी छुपाई थी। अधिकारियों को सबूतों सहित तीन साल पहले शिकायत देकर अशोक कुच्छल का नामांकन रद्द करने व इसे कुर्सी से हटाने की मांग की थी। कपूर ने शिकायत में आरोप लगाया था कि अशोक कुच्छल ने नामांकन फॉर्म में अपना आपराधिक रिकॉर्ड छिपाकर चुनाव लड़ा। कपूर का आरोप है कि अशोक कुच्छल को चुनाव से पहले एक केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कपूर ने बताया कि कानून के अनुसार इतने संगीन जुर्मों का आरोपी उम्मीदवार चुनाव लड़ने के अयोग्य है। इसीलिए उन्होंने कुच्छल का नामांकन व चुनाव रद्द करने की शिकायत की थी। वहीं अशोक कुच्छल ने आरोपों को निराधार बताया है और हर जांच के लिए तैयार रहने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed