{"_id":"69d57667bac38617f509c1c9","slug":"intermittent-rain-throughout-the-day-increasing-farmers-worries-panipat-news-c-244-1-pnp1007-155079-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश हुई। जिले में औसतन 3.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक मतलौडा में पांच और पानीपत खंड में चार एमएम बारिश दर्ज की गई। जिले की मंडियों में करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं भीग गया।
वहीं खेतों में गेहूं कटाई बंद करनी पड़ी। मंगलवार को सुबह ही करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके साथ हल्के से मध्यम बादल छा गए। सुबह करीब 10 बजे बादल घने होने के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिन के समय रुक-रुककर बूंदाबांदी चलती रही। दोपहर बाद करीब दो बजे बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि मंगलवार दिनभर बारिश हुई है। जिले में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को भी बारिश का अनुमान है।
शहर में कई जगह जमा हुआ पानी : शहर में चार एमएम बारिश में ही कई जगह पानी जमा हो गया। सेक्टर-12 की मुख्य सड़क पर पानी जमा होने से सेक्टरवासियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। रमेश और हरपाल ने बताया कि सीवर की सफाई न होने से थोड़ी सी बारिश में ही सड़कों पर पानी जमा हो जाता है।