फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Instructions to the store in-charge regarding availability of medicines, patients will get relief.

Panipat News: स्टोर इंचार्ज को दवा की उपलब्धता के निर्देश, मरीजों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
Instructions to the store in-charge regarding availability of medicines, patients will get relief.
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को दवा व चिकित्सक न मिलने से परेशानी हो रही है। इस पर सीएमओ ने स्टोर इंचार्ज और डिप्टी एमएस को चिकित्सकों के ओपीडी में रहने के निर्देश दिए हैं। स्टोर इंचार्ज डॉ. केतन भारद्वाज को दवा की व्यवस्था बनाए रखने व दवा खत्म होने से पहले ही मांग भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी के समय चिकित्सकों का ओटी या दूसरी ड्यूटी कोर्ट या किसी शिविर में जाने से मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ रहा है या ओपीडी को इंटर्न के भरोसे छोड़ा जा रहा है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए अभियान चलाया गया। इसमें हर रोज ओपीडी में इलाज और दवा न मिलने पर परेशान मरीजों से बात की गई। इसको मंगलवार से हर रोज प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन

अभियान में सामने आया कि अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ दो महीने के अवकाश पर हैं, उनके स्थान पर दूसरे मनोरोग विशेषज्ञ सप्ताह में दो दिन मंगलवार और वीरवार को ओपीडी में बैठ रहे हैं। इसी तरह चर्म रोग विशेषज्ञ अस्पताल में सिर्फ तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को बैठ रहे हैं इससे दोनों के करीब प्रतिदिन के 250 मरीज का इलाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आर्थोपेडिक्स और जरनल सर्जन के कक्ष में दोपहर 12 बजे के बाद अक्सर ओपीडी को इंटर्न संभाल रहे हैं। इंटर्न भी दोपहर दो बजे तक ही मिल रहे हैं। ओपीडी समय से एक घंटे पहले ही चिकित्सकों के कक्ष खाली मिलने से मरीजों को बिना इलाज व दवा के लौटना पड़ रहा है। इसी तरह फार्मेसी पर दस्त, गैस तो कभी जन औषधि केंद्र में विटामिन के कैप्सूल न मिलने से मरीजों को महंगे दामों पर बाहर मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ रही हैं। अस्पताल का हाल देखकर सीएमओ ने शनिवार को स्टोर इंचार्ज और डिप्टी एमएस के साथ बैठक की और उन्हें प्रत्येक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed