{"_id":"621fcea246c39f313f0c3fb9","slug":"industries-that-do-not-take-connections-panipat-news-knl1005890116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन न लेने वाले उद्योग नपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन न लेने वाले उद्योग नपेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि नहरी पानी का कनेक्शन न लेने वाले उद्यमियों को बख्शा नहीं जाएगा। एचएसवीपी ने चार जेई की एक टीम को सेक्टर-29 पार्ट-2 के उद्योगों का सर्वे करने की जिम्मेदारी दी है। ये टीम उद्योगों का सर्वे कर कनेक्शन, मीटर रीडिंग और बकाया बिलों का पता लगाएगी। एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार कर एक्सईएन को दी जाएगी। इसके बाद लापरवाह उद्यमियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के एक्सईएन जगमाल के नेतृत्व में उद्योगों के नहरी पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। इस संबंध में एचएसवीपी उद्यमियों को अल्टीमेटम दे चुका है। एचएसवीपी ने दिल्ली पैरलल नहर के पानी के लिए सेक्टर-29 पार्ट-2 तक पाइप लाइन बिछाई है। नहर का पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आता है, यहां से पानी ट्रीट कर उद्योगों को दिया जाता है।
यहां सभी उद्योगों तक कनेक्शन भी दिए गए हैं लेकिन अब तक कई उद्यमियों ने कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया है। आंकड़ों के अनुसार, अब तक 350 में महज 200 उद्योगों ने ही कनेक्शन लिए हैं। अब कनेक्शन न लेने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है, क्योंकि ये अवैध रूप से नहरी पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
पानी की कीमत कम करे एचएसवीपी
डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा ने बताया कि सीईटीपी के माध्यम से मिलने वाले रॉ वाटर की कीमत 17.37 रुपये प्रति लीटर है। उन्हें ये काफी महंगा पड़ रहा है। उत्पादन की लागत बहुत अधिक बढ़ रही है। उनकी मांग है कि इसे छह रुपये प्रति लीटर किया जाए। उद्यमियों के लिए दोबारा कैंप लगाया जाए।
चार जेई की टीम को सर्वे के लिए लगाया गया है : एसडीओ
एचएसवीपी नहरी पानी को ट्रीट कर पूरे सेक्टर-29 पार्ट-2 में रॉ वाटर दे रहा है। रॉ वाटर का टीडीएस भी बेहतर है। सभी फैक्टरियों में कनेक्शन दिए गए हैं। चार जेई की एक टीम को उद्योगों का सर्वे करने का काम दिया गया है। एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार कर उद्योगों पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। - डीके मलिक, एसडीओ, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण।