फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Industrial city painted in black colour, cheers resounded

Panipat News: श्याम रंग में रंगी औद्योगिक नगरी, गूंजे जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Industrial city painted in black colour, cheers resounded
पानीपत/समालखा। चुलकाना के श्री श्याम बाबा धाम में श्री श्याम फाल्गुनोत्सव के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सोमवार को एकादशी पर सुबह ही श्रद्धालु बाबा के दर्शन को पहुंचना शुरू हो गए। पानीपत के विकास नगर से श्याम भक्तों की पैदल यात्रा चुलकाना धाम में पहुंची। इसके अलावा सफीदों, घरौंडा, करनाल व सोनीपत से पैदल यात्रा बाबा के दर पर पहुंची। इसके चलते पूरी नगरी श्याममय बन गई।
विज्ञापन

सोमवार अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की पैदल यात्राएं धाम तक पहुंचने लगीं। इसी कड़ी में सौदापुर गांव और विकास नगर से काफी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। निशान हाथ में लेकर और डीजे पर बज रहे बाबा के गीतों पर झूमते हुए ये श्रद्धालु चुलकाना धाम पहुंचे। वहीं घरौंडा, करनाल, सफीदों से भी कई यात्राएं पानीपत से होकर चुलकाना पहुंचीं। इन यात्राओं के चलते जीटी रोड पर कई बार जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन

उधर चुलकाना गांव स्थित श्याम बाबा मंदिर में दर्शनों के लिए दो गेट खोले गए। यहां से भक्तों का प्रवेश कराया गया। बाबा के दर्शनों के लिए एक विशेष लाइन बनाई गई और यहीं से श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन करवाए गए। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है। मंदिर के बाहर मेले का आयोजन किया गया। जहां बच्चों व महिलाओं ने आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुलकाना धाम स्थित स्कूल में होगा इनामी दंगल : समालखा। फाल्गुन द्वादशी के उपलक्ष्य में चुलकाना धाम में श्री श्याम बाबा की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पूरा दिन लगी रही। श्री श्याम बाबा की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु पैदल यात्रा, निजी वाहनों और बसों के माध्यम से बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं।
10 मार्च को एकादशी के दिन ही पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की लाइन टूटने का नाम नहीं ले रही थी। 11 मार्च को चुल्काना धाम स्थित स्कूल में इनामी दंगल का आयोजन किया जाएगा। लाखों की संख्या में सोमवार को श्रद्धालु चुलकाना धाम पहुंचे और बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा की। समालखा से चुलकाना धाम तक जीए कॉलेज मोड़, श्याम लाइब्रेरी, कन्या पाठशाला चुलकाना में श्याम श्रद्धालुओं के लिए समाजसेवी संस्थाओं द्वारा पिछले दो दिन से दिन-रात भंडारे चलाए जा रहे हैं। संवाद

इनामी दंगल में दम दिखाएंगे नामी पहलवान : चुलकाना धाम स्थित राजकीय कन्या स्कूल के मैदान पर फाल्गुनोत्सव के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी फाल्गुन द्वादशी पर 11 मार्च मंगलवार को दोपहर के बाद इनामी दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल में प्रदेश के नामी पहलवान अपना दम दिखाएंगे। दंगल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता पहलवान को एक लाख, दूसरे पहलवान को 71 हजार और तीसरे पहलवान को 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। दंगल के साथ अनेक बड़ी कुश्तियां भी देखने को मिलेंगी। समालखा प्रशासन व श्री श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क पार्किंग के दावे किए गए लेकिन इसकी कोई व्यवस्था नहीं रही। मंदिर के नजदीक राजकीय हाई स्कूल के मैदान में कुछ ग्रामीण युवकों द्वारा बनाई गई पार्किंग में वाहन चालकों पर 20 से 50 रुपये तक की वसूली की जा रही है। समालखा एसडीएम अमित कुमार व डीएसपी नरेंद्र कादियान के संज्ञान में मामला आया तो पार्किंग तुरंत बंद कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed