फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Income tax survey at Bhatia brothers' premises continues for the second day.

Panipat News: भाटिया बंधुओं के ठिकानों पर आयकर सर्वे दूसरे दिन जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Income tax survey at Bhatia brothers' premises continues for the second day.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। दवा कारोबार से जुड़े भाटिया बंधुओं के व्यावसायिक ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
दिल्ली और पंजाब से आई आयकर इनवेस्टिगेशन टीम शहर में चार ठिकानों पर एक साथ सर्वे कर रही है। इनमें दो मेडिकल स्टोर और दो गोदाम शामिल हैं। यह कार्रवाई पार्क अस्पताल से जुड़े एक मामले के आधार पर की जा रही है। अनिल भाटिया और अश्वनी भाटिया की प्लस डिस्ट्रीब्यूशन और प्लस डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फार्मा फर्म संचालित हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से पानीपत के रहने वाले दोनों कारोबारी अब गुरुग्राम में रहते हैं। पानीपत समेत प्रदेश के कई जिलों में पार्क अस्पताल परिसरों के भीतर इनके मेडिकल स्टोर संचालित हैं। इसके अलावा, इनका दवाओं की थोक आपूर्ति का कारोबार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को शुरू हुई कार्रवाई के तहत आयकर टीमों ने मॉडल टाउन के पुराना गैस गोदाम रोड स्थित गोदाम, जीटी रोड पर संत नगर स्थित वेयरहाउस, सुखदेव नगर और पार्क अस्पताल परिसर के मेडिकल स्टोर पर जांच शुरू की थी। टीम वित्तीय लेन-देन, स्टॉक रजिस्टर और अन्य व्यावसायिक दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed