फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In the pleasant weather of the textile city, two lakh people performed yoga at 350 places

Panipat News: टेक्सटाइल नगरी में सुहाने मौसम 350 स्थानों पर दो लाख लोगों ने किया योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
In the pleasant weather of the textile city, two lakh people performed yoga at 350 places
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टेक्सटाइल नगरी में करीब 350 स्थानों पर करीब दो लाख लोगों ने योग किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में किया गया। जहां करीब पांच हजार साधकों ने एक साथ योग किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने योग कर निरोगी काया रहने का संदेश दिया। वहीं सरकारी तौर पर सभी छह खंडोंए 100 शिक्षण संस्थानों और 50 पार्कों में लोगों ने योग किया। पतंजलि योग संस्थान और भारतीय योग संस्थान की करीब 50 शाखाओं में नियमित योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम तीन घंटे तक चला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा तड़के 5:40 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय ऋषि मुनियों की देन है और यह अब पूरे विश्व में फैल चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए और ध्यान लगाना चाहिए। वे योग कर शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। इसके बाद कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और योग गुरु बाबा रामदेव का कार्यक्रम लाइव दिखाया। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन साधकों को सुनाया गया। योग प्रोटोकॉल 7:10 से 7:45 बजे तक 35 मिनट चला। पतंजलि योगपीठ से अशोक अरोड़ा ने योग कराया। ब्यूरो
विज्ञापन


शहर से लेकर गांवों में योग का जोड़
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर से लेकर गांवों तक साधकों ने योग किया। जिले की 33 व्यायामशालाओं के अलावा पार्कों और चौपालों में योग किया। भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अनिल भाटिया ने बताया कि आज योग हर घर तक पहुंच गया है। प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप में हर रोज योग कर रहा है। योग करने से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल टाउन वाले नेता मुख्य आयोजन से रहे दूर

मॉडल टाउन के बीचोंबीच शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम किया गया। भाजपा के मॉडल टाउन में रहने वाले नेता ही इससे दूर रहे। जबकि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं निगम के 26 में से 23 भाजपा के पार्षद हैं। इनमें से भी दो या तीन ही जिला स्तरीय आयोजन में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed